फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Implement a locally containment framework to break corona chain, says center to state

केंद्र का सुझाव: संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए स्थानीय स्तर पर गहन कंटेनमेंट ढांचा लागू करें राज्य

Tue, 27 Apr 2021 04:00 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 27 Apr 2021 04:00 AM IST
सार

भल्ला ने कहा, बीते कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड प्रबंधन और इसे नियंत्रित करने के उपायों का कड़ाई से पालन करने की जल्द से जल्द जरूरत है।

विज्ञापन
Implement a locally containment framework to break corona chain, says center to state
परेशान दिखे तीमारदार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने सोमवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से संक्रमण की शृंखला तोड़ने के लिए जिला व क्षेत्रवार गहन, स्थानीय और कंटेनमेंट ढांचे की रणनीति लागू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय  गृह सचिव अजय भल्ला ने कंटेनमेंट रणनीति को लेकर 25 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी सलाह को दोहराते हुए कहा कि जिले के अधिकारियों को प्रतिबंध लागू करने की रणनीति के लिए संवेदनशील बनाना होगा और जनता के बीच जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों में इसे प्रसारित करना होगा, ताकि प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।
विज्ञापन


भल्ला ने कहा, बीते कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड प्रबंधन और इसे नियंत्रित करने के उपायों का कड़ाई से पालन करने की जल्द से जल्द जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराने की जरूरत नहीं, देश में ऑक्सीजन के पर्याप्त भंडार
गृह मंत्रालय ने सोमवार को लोगों से कहा, घबराने की जरूरत नहीं है। देश में चिकित्सा ऑक्सीजन का पर्याप्त भंडार है। ज्यादा मांग वाले क्षेत्रों में इनकी आपूर्ति करने के मुद्दे का समाधान का प्रयास किया जा रहा है।  

मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव पीयूष गोयल ने यह भी कहा, भारतीय वायुसेना के मालवाहक विमान की मदद से ऑक्सीजन लाने वाले टैंकरों के गंतव्य स्थल तक पहुंचने के समय को चार-पांच दिन से घटाकर एक-दो घंटे कर दिया गया है। हमारे पास ऑक्सीजन का पर्याप्त भंडार है. मुद्दा ढुलाई का है, जिसका समाधान करने का प्रयास हम कर रहे हैं।


सरकार जीपीएस के माध्यम से ऑक्सीजन टैंकरों को लाने-ले जाने की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अस्पतालों को कम से कम समय में ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed