{"_id":"57d3e0a34f1c1b3d3b31b797","slug":"impact-of-amar-ujala-news-police-will-take-action-in-case-of-diesel-theft-from-police-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की खबर का असरः पुलिस वाहनों से डीजल चोरी के मामले में एक्शन लेगी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला की खबर का असरः पुलिस वाहनों से डीजल चोरी के मामले में एक्शन लेगी पुलिस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Sep 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
पुलिस वाहनों से डीजल चोरी का खुलासा होने के बाद मेरठ पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में सहायक पुलिस अधिकारी अंकित मित्तल को मामले की जांच सौंपी है। अमर उजाला ने इस मामले में स्टिंग के जरिए पुलिस वाहनों से डीजल चोरी का पर्दाफाश किया था।
पुलिसकर्मियों के इस कारनामों को अमर उजाला के पत्रकार गजेंद्र चौधरी ने कैमरे में कैद किया और इसका वीडियो भी बनाया। गौरतलब है कि मेरठ पुलिस के पास 128 गाड़ी और 141 फैंटम बाइक हैं। प्रदेश सरकार हर महीने करीब तीन करोड़ रुपये का पुलिस को डीजल, पेट्रोल और गाड़ियों के मरम्मत के लिए देती है। पुलिस की सुविधा को देखते पुलिस लाइन परिसर में ही पेट्रोल पंप बनवाया हुआ है। जहां से पुलिस की गाड़ियों में डीजल और पेट्रोल भरा जाता है।
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव: वर्दी वाले खुद करा रहे पेट्रोल और डीजल की चोरी
अमर उजाला टीम ने गाड़ी से तेल निकालने का खेल अपने कैमरे में कैद किया, तो वहां अफरातफरी मच गई। दुकान पर काम करने वाले बच्चों ने आनन-फानन में पुलिस की गाड़ी से पाइप निकाला और तेल से भरी केन को दुकान में रखने लगे।
मेरठ के एसएसपी जे रविन्द्र गौड़ ने कहा कि पुलिस को इस तरह चूना लगाने वाले पर गंभीर कार्रवाई होगी और उन्हें निलंबित किया जाएगा। हालांकि शनिवार को मेरठ पुलिस ने ट्वीट कर दोषियों के विरूद्ध दंडात्मक और विभागीय रूप से उचित कदम उठाने की बात कही।
विज्ञापन
@Uppolice @digmeerut @igzonemeerut दोषियों के विरूद्ध दण्डात्मक व विभागीय कार्यवाही की जायेगी।
— meerut police (@meerutpolice) September 10, 2016
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के इस कारनामों को अमर उजाला के पत्रकार गजेंद्र चौधरी ने कैमरे में कैद किया और इसका वीडियो भी बनाया। गौरतलब है कि मेरठ पुलिस के पास 128 गाड़ी और 141 फैंटम बाइक हैं। प्रदेश सरकार हर महीने करीब तीन करोड़ रुपये का पुलिस को डीजल, पेट्रोल और गाड़ियों के मरम्मत के लिए देती है। पुलिस की सुविधा को देखते पुलिस लाइन परिसर में ही पेट्रोल पंप बनवाया हुआ है। जहां से पुलिस की गाड़ियों में डीजल और पेट्रोल भरा जाता है।
विज्ञापन
@Uppolice @digmeerut @igzonemeerut उपरोक्त मामले में स0पु0अ0 श्री अंकित मित्तल के द्वारा जॉच की जा रही है