फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Bhupendra Yadav on Chidambaram, Congress Can Take Credit for COVID Vaccine

IMF: एक दिन कोरोना वैक्सीन का श्रेय लेने आएंगे...,आधार व DBT को लेकर कांग्रेस के दावे पर भाजपा का तंज

Sat, 15 Oct 2022 09:41 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Oct 2022 09:41 AM IST
सार

कांग्रेस नेता चिदंबरम ने ट्वीट किया, आईएमएफ अधिकारियों ने भारत की डीबीटी स्कीम और आधार की प्रशंसा की है। इससे पहले कि भाजपा इसका श्रेय लेने के लिए आगे आए, याद करें कि इसे कब और किस सरकार में पेश किया गया था।

विज्ञापन
Union Minister Bhupendra Yadav on Chidambaram, Congress Can Take Credit for COVID Vaccine
हरदीप पुरी- पी.चिदंबरम-किरेन रिजिजू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा भारत के प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) की प्रशंसा के बाद भारत में राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस और भाजपा नेताओं में इसका श्रेय लेने के लिए ट्विटर वार ने जन्म ले लिया है। आईएमएफ (IMF) की ओर से की गई प्रशंसा के बाद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, किरेन रिजिजू और भूपेंद्र यादव ने उन्हें करारा जवाब दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, आईएमएफ की ओर से भारत की आधार और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना की प्रशंसा की गई और इसे एक तार्किक चमत्कार बताया गया। इसके बाद कांग्रेस नेता व पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा कि दोनों ही योजनाओं को यूपीए सरकार द्वारा लॉन्च किया गया था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर पर क्या बोले चिदंबरम?
कांग्रेस नेता चिदंबरम ने ट्वीट किया, आईएमएफ अधिकारियों ने भारत की डीबीटी स्कीम और आधार की प्रशंसा की है। इससे पहले कि भाजपा इसका श्रेय लेने के लिए आगे आए, याद करें कि इसे कब और किस सरकार में पेश किया गया था। इसके बाद उन्होंने लिखा, आधार 28 जनवरी, 2009 को लॉन्च किया गया था। वहीं, डीबीटी को 1 जनवरी 2013 को पेश किया गया था। दोनों ही योजनाएं यूपीए सरकार द्वारा लाई गई थीं। 



हरदीप पुरी बोले, एक दिन कोरोना टीके का श्रेय लेने आएंगे 
कांग्रेस नेता के ट्वीट के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्विटर पर लिखा, बड़ी विडंबना है कि कांग्रेस अब योजना की सफलता का श्रेय ले रही है। एक समय था, जब कांग्रेस के भीतर ही कई लोगों ने आधार पर संदेह जताया था। उन्होंने लिखा, पिछली सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए डीबीटी लाया गया था। एक दिन कांग्रेस कोविड वैक्सीन, कर्तव्य पथ और नए संसद भवन के लिए भी श्रेय लेने के लिए आगे आ जाएगी।

रिजिजू ने भी दिया जवाब
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चिदंबरम के दावे का जवाब दिया और कहा कि यह कांग्रेस की गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। वे एक परिवार के नाम पर योजनाओं का नाम लेते हैं लेकिन लोगों के लाभ के लिए काम नहीं करते हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने चिदंबरम का एक पुराना वीडियो पोस्ट करते हुए  कहा कि आश्चर्यजनक है कि डिजिटल इंडिया का मजाक उड़ाने के लिए संसद में खड़ा एक व्यक्ति आज डीबीटी और आधार के लिए क्रेडिट का दावा कैसे कर रहा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed