फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMF chief Christlyn Jarjeva said Everyone needs help to get the world out of Covid 19 epidemic

कोविड-19 महामारी से दुनिया को बाहर निकालने के लिए सभी की मदद की जरूरत: आईएमएफ प्रमुख

Wed, 27 Jan 2021 12:48 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/दावोस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/दावोस Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 27 Jan 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
IMF chief Christlyn Jarjeva said Everyone needs help to get the world out of Covid 19 epidemic
IMF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की प्रमुख क्रिस्टलीन जार्जीएवा ने कोविड-19 महामारी के कारण बढ़ती असामानता पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सतत और संतुलित पुनरूद्धार के लिये हर किसी का चाहे वह कंपनी हो या फिर सरकार अथवा केंद्रीय बैंक सभी की मदद की जरूरत है।

विज्ञापन


विश्व आर्थिक मंच की ‘ऑनलाइन’ दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुद्राकोष ने 2021 के लिये वैश्विक वृद्धि दर 5.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है जो पूर्व के अनुमान के मुकाबले अधिक है। आईएमएफ प्रमुख ने निम्न आय वर्ग की श्रेणी में आने वाले देशों की मदद के लिये कदम उठाने का भी आह्वान किया है।
विज्ञापन


उन्होंने एक परिचर्चा में कहा कि बड़े देशों ने संकट के दौरान उससे निपटने के लिये जीडीपी के 20 प्रतिशत तक की मदद प्रदान की जबकि गरीब देशों में यह उनके जीडीपी का केवल 2 प्रतिशत रहा। और उनका जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का आकार भी छोटा है। यह परेशान करने वाला है। जीर्जीएवा ने कहा कि सतत और संतुलित पुनरूद्धार के लिये हर किसी का चाहे वह कंपनी हो या फिर सरकार अथवा केंद्रीय बैंक सभी की मदद की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed