फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD weather update News know Delhi NCR, UP, Bihar, mausam ka hall in Hindi

Weather Update: हवा में घुलने लगी ठंडक, पहाड़ों पर बर्फबारी बढ़ा रही चिंता, जानें मौसम का तापमान अपडेट

Sun, 20 Nov 2022 12:30 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Nov 2022 12:30 PM IST
सार

पहाड़ी राज्यों में पारा लगातार गिरता जा रहा है। यहां हो रही बर्फबारी ने चिंता भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में तापमान शून्य से भी नीचे गिर गया है।

विज्ञापन
IMD weather update News know Delhi NCR, UP, Bihar, mausam ka hall in Hindi
बर्फबारी - फोटो : रोहित गुप्ता

विस्तार

नवंबर का महीना खत्म होने को है। दिसंबर बस कुछ दिन ही दूर है और इसी के साथ हवाओं में ठंडक भी घुलने लगी है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में पिछले तीन से चार दिनों से तापमान में गिरावट जारी है। आज के पूर्वानुमान के मुताबिक, तापमान नौ डिग्री और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
विज्ञापन


दिल्ली-यूपी में बढ़ेगा कोहरा 
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली व उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में धीरे-धीरे कोहरा बढ़ना शुरू होगा। इस बीच ठंडक बढ़ने के भी आसार जताए गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर पश्चिम से आ रही सर्द हवा ठंडक का अहसास करा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता 
उधर, पहाड़ी राज्यों में पारा लगातार गिरता जा रहा है। यहां हो रही बर्फबारी ने चिंता भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में तापमान शून्य से भी नीचे गिर गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 6.8, सुंदरनगर में 4.6 तो सोलन में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना से इनकार किया है। 


दक्षिण भारत में बारिश की संभावना 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश तो तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed