फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   imd weather udpates delhi ncr dust storm rain western disturbance 19 june mumbai monsoon delay

Weather: उत्तर-पश्चिम भारत में 19 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर; धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान

Tue, 16 Jun 2026 05:17 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 16 Jun 2026 05:17 AM IST
सार

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे दिल्ली-एनसीआर सहित कई क्षेत्रों में तेज धूलभरी आंधी और बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 19 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे फिर बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
imd weather udpates delhi ncr dust storm rain western disturbance 19 june mumbai monsoon delay
वाहन पर गिरा पेड़ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आया और 92 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। कई जगह बारिश भी हुई। इससे गर्मी से बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने पहले ही इसकी संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया था। यह स्थिति अगले दो दिन तक मौसम ऐसी ही बना रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर में 70-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी के बाद हल्की से मध्यम बारिश हुई। दिल्ली के पालम में दोपहर 2:30 बजे हवा की गति 93 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। दिल्ली में सुबह भी वर्षा हुई। बदले मौसम से तापमान में गिरावट आई और अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूरे क्षेत्र में 19 जून तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक देश के कई राज्यों में छिटपुट से लेकर हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला 19 जून तक रुक-रुक कर जारी रहने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी क्षेत्रों में 19 जून तक छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान  मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम भारत में 17 जून तक दिन के तापमान में 4-6 डिग्री तक की धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 17 जून तक तापमान स्थिर रहेगाी।  देश के बाकी हिस्सों में 19 जून तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और यह स्थिर रहेगा।


मुंबई : टूटा मानसून का पुराना ट्रेंड
जून का आधा महीना गुजर चुका है, लेकिन मुंबई और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अब तक वह मानसूनी बारिश नहीं हुई है जिसका हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। इससे मुंबई में मानसून का पुराना ट्रेंड टूट गया है। वहीं, झीलों के जलस्तर को लेकर भी चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। हालत यह है कि मुंबई को जलापूर्ति करने वाले जलाशयों में जल भंडारण की क्षमता 10 प्रतिशत से भी कम हो गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि जलाशयों में जल भंडारण क्षमता कम होने से मुंबई में 10 प्रतिशत पानी कटौती लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed