फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD weather report cyclone odisha west bengal heavy rain news in hindi

IMD: पुरी-सागर द्वीप के बीच से गुजरेगा चक्रवाती तूफान; बंगाल-ओडिशा में असर, कई राज्यों में हो सकती है बारिश

Mon, 21 Oct 2024 05:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 21 Oct 2024 05:01 PM IST
सार

23 से 25 अक्तूबर तक तट के आसपास समुद्र की स्थिति खराब रहेगी। इस दौरान ओडिशा के तटीय क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा ने कहा कि अक्तूबर को चक्रवातों के महीने के रूप में जाना जाता है और कुछ मौसम मॉडल चक्रवात की संभावना का संकेत दे रहे हैं।

विज्ञापन
IMD weather report cyclone odisha west bengal heavy rain news in hindi
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव वाला क्षेत्र सोमवार को तेज हो गया और 23 अक्तूबर तक इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि यह ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से गुजरेगा। इसे लेकर पहले ही मछुआरों को सोमवार की शाम तक अपने तटों पर वापस लौटने के निर्देश दिए गए हैं। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि इस चक्रवाती तूफान का असर सबसे ज्यादा ओडिशा में होगा। इस तूफान के कारण राज्य में भारी बारिश और 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन


100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग की तरफ से जारी बयान के अनुसार, 24 अक्तूबर की रात को तूफान के पुरी और सागर के बीच ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की संभावना है। 25 अक्तूबर को 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।विभाग ने आगे कहा कि  हवाएं उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेंगी और 23 अक्तूबर के आसपास और तीव्र दबाव में तब्दील हो सकती है। 
विज्ञापन


23 से 25 अक्तूबर तक तट के आसपास समुद्र की स्थिति खराब रहेगी। इस दौरान ओडिशा के तटीय क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि अक्तूबर को चक्रवातों के महीने के रूप में जाना जाता है और कुछ मौसम मॉडल चक्रवात की संभावना का संकेत दे रहे हैं। चक्रवाती प्रसार का उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि 21-22 अक्तूबर को पूर्वमध्य और उससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में 35 किमी प्रति घंटे से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वी जोन के प्रमुख सोमनाथ दत्त ने बताया कि तट से गुजरते समय चक्रवात दाना की गति 100-110 किमी प्रति घंटा रह सकती है। इस दौरान 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके प्रभाव से बुधवार को बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में हल्की और बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी बारिश हो सकती है।

भारी बारिश की संभावना
आईएमडी ने पुरी, खुर्दा, गंजम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। उन्होंने इस क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में आंधी और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। केंद्रपाड़ा, कटक, नयागढ़, कंधमाल और गजपति जिलों के लिए ऑरेंज और भद्रक, बालासोर, जाजपुर, अंगुल, ढेंकनाल, बौध, कालाहांडी, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, मयूरभंज और क्योंझर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना में 23 अक्तूबर के भारी बारिश की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पुरुलिया और बांकुरा जिलों में 24 अक्तूबर को भारी बारिश हो सकती है।

बिहार में भी हल्की बारिश की संभावना
चक्रवात दाना का असर बिहार तक देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने चक्रवात के प्रभाव से दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में 23 से 26 अक्तूबर के बीच हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं और तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की भी संभावना है।

बंगलूरू में भारी बारिश, स्कूल रहे बंद
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू समेत कई जिलों में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया है। जलभराव के चलते सोमवार को बंगलूरू में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश दिया गया था। एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी बार था कि बंगलूरू में बारिश के चलते स्कूलों को बंद करना पड़ा। मूसलाधार बारिश की वजह से शहर में जगह-जगह पेड़ भी गिर गए थे, जिससे यातायात बाधित हुआ। आईएमडी ने सोमवार को बंगलूरू में बारी बारिश को लेकर पहले ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।


दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने मंगलवार को भी कर्नाटक समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक के साथ ही केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ जिलों में भी बारिश के आसार हैं।


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed