फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   imd weather forecast rain in mumbai himachal pradesh yellow alert issue snowfall

Weather: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

Sat, 25 Nov 2023 11:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 25 Nov 2023 11:24 AM IST
सार

तमिलनाडु और केरल में पहले से ही भारी बारिश हो रही है। तमिलनाडु में तो भारी बारिश के चलते राजधानी चेन्नई में स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
imd weather forecast rain in mumbai himachal pradesh yellow alert issue snowfall
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार से सोमवार तक मुंबई में बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान के मुताबिक अगले हफ्ते दक्षिणी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र के थाणे, पालघर और रायगढ़ में भी शनिवार और रविवार को भारी बारिश का अनुमान है। 
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने से होगी बेमौसम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके असर से कई राज्यों में बेमौसम बरसात हो सकती है। बता दें कि तमिलनाडु और केरल में पहले से ही भारी बारिश हो रही है। तमिलनाडु में तो भारी बारिश के चलते राजधानी चेन्नई में स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी में तूफान आने की भी आशंका जाहिर की गई है। 
विज्ञापन


ठंड बढ़ने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में रविवार को कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल में ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है, जिससे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू कश्मीर में जल्द ही तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। कश्मीर में अभी धुंध छाई हुई है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहने के आसार हैं। जम्मू कश्मीर में भी अगले हफ्ते हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed