फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD says conditions becoming favourable for advance of Southwest Monsoon no heat wave during next five days

आगे बढ़ रहा मानसून, अगले कुछ दिन में देश के कई हिस्सों में बारिश, लू से राहत

Sun, 07 Jun 2020 03:30 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 07 Jun 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
IMD says conditions becoming favourable for advance of Southwest Monsoon no heat wave during next five days
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

देश के कई हिस्सों में शनिवार को वर्षा हुई वहीं कुछ राज्यों में इस मौसम के हिसाब से अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। इसी बीच मौसम विभाग के क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति के लिए अनुकूल स्थितियां हैं। इससे गोवा, कोंकण, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में अगले दो-तीन दिनों के दौरान बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


वहीं, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अनुकूल परिस्थितियां मिलने के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है। विभाग ने आगामी पांच दिनों के दौरान लू नहीं चलने का अनुमान व्यक्त किया है। आईएमडी ने अपने दैनिक राष्ट्रीय बुलेटिन में कहा कि गन्नवरम और विजयवाड़ा में (तटीय आंध्र प्रदेश) देश का सबसे अधिक तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि इस क्षेत्र में 15 जून तक लू चलने की संभावना नहीं है। 

उन्होंने कहा कि 10 जून तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी किंतु इसके 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बने रहने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी के कम दबाव के चलते नमी से भरी पूर्वी हवाओं के कारण 12 जून और 13 जून को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है।

दिल्ली में रविवार को आंधी आने की संभावना है और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मुंबई और आस-पास के क्षेत्रों में शनिवार को मानसून पूर्व की वर्षा हुई।

मौसम विभाग के कोलाबा केंद्र ने शनिवार को पिछले 24 घंटों में सुबह 8.30 बजे तक 18.6 मिमी बारिश जबकि सांताक्रूज मौसम ब्यूरो ने इसी अवधि के दौरान 64.9 मिमी वर्षा दर्ज की। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मुंबई में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

शनिवार को बंगलूरू, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता और पुणे के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण पश्चिमी मानसून दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ रहा रहा है। कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।


विभाग के एक अधिकारी के अनुसार उत्तर भारत में, राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, सीकर, अजमेर और कोटा में पिछले 24 घंटों में शनिवार शाम तक कई बार बारिश दर्ज की गई। शनिवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई हिस्सों में बादल छाए रहे, जिससे अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed