फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather forecast update today in up haryana delhi yellow alert

Weather Today : यूपी, हरियाणा समेत इन सात राज्यों में अगले दो दिनों तक ठंड से राहत नहीं, दिल्ली में आज के लिए यलो अलर्ट

Mon, 17 Jan 2022 03:49 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 17 Jan 2022 03:49 AM IST
सार

मौसम विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, "ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालय के क्षेत्र में 18 जनवरी से स्थिति बिगड़ेगी। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ पूर्वोत्तर भारत को 21 जनवरी से प्रभावित करेगा।"

विज्ञापन
weather forecast update today in up haryana delhi yellow alert
देशभर में अगले दो दिन छाया रह सकता है घना कोहरा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को सात राज्यों में भीषण ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले दो दिन शीतलहर की स्थिति रहेगी। हालांकि, कुछ राज्यों में यह स्थिति छिटपुट स्थानों पर ही देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने कहा कि 18 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी फिर हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। 20 से 22 जनवरी तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश की संभावना है। वहीं, एक और पश्चिमी विक्षोभ के 21 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, चक्रवाती हवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन


अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में शीतलहर के साथ सुबह-शाम घना कोहरा पड़ेगा। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। वहीं, 19 और 20 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश में भी 16-17 तारीख को घना कोहरा रहेगा। गौरतलब है कि रविवार को भी उत्तर भारत के कई इलाकों में कोहरे की स्थिति देखी गई है। लखनऊ से लेकर भोपाल में भी सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा। 

दिल्ली में 19 को बारिश के आसार
राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर में सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। आईएमडी के मुताबिक, 19 जनवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना है

दिल्ली में लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड सर्दी, आज के लिए यलो अलर्ट
दिन के लुढ़के पारे की वजह से राजधानी दिल्ली में लगातार चौथे दिन सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए सर्द दिन दर्ज होने की संभावना जताई है। साथ ही बच्चों व बुजुर्गों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि के मुताबिक, गत 13 जनवरी से शुरू हुआ ठंडे दिन का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। इस कड़ी में दिल्ली के कुछ इलाकों में लगातार चौथे दिन सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, दिल्ली के आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर इस तरह की स्थिति नहीं रही। जेनामणि के मुताबिक, लगातार कोहरा और बादल छाए रहने की वजह से अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। रविवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में घना कोहरा दर्ज किया गया। हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद सूरज निकला लोगों को हल्की धूप से थोड़ी बहुत राहत मिली। दिनभर रूक-रूककर धूप निकलने का सिलसिला जारी रहा। शाम होते ही लोग हीटर व अलाव से ठंड से बचने की कोशिश करते रहे।

बीते 24 घंटे में दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 17.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 62 से 92 फीसदी रहा। इस वजह से सुबह सड़कों पर मध्यम स्तर तक का कोहरा दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

बठिंडा में तापमान 4.2 डिग्री 
पंजाब के बठिंडा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा। अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से अधिक है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


राजस्थान के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक सुबह और शाम को सर्द हवाएं चलने की उम्मीद हैं। प्रदेश के कई जिलों में नौ डिग्री से कम तापमान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed