{"_id":"58b5fb5f4f1c1bbe1c831266","slug":"imd-predicts-above-normal-temperature-this-summer","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इस साल भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Mar 2017 04:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार की गर्मी आपको कुछ ज्यादा ही सता सकती है। जनवरी में ही 116 वर्षों के दौरान आठवीं बार सबसे तेज गर्मी का अहसास हो चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार देशभर में तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग ने मार्च से मई तक की गर्मी की भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि इस दौरान कई राज्य लू की चपेट में आ सकते हैं। लू के थपेड़ों से देश का पश्चिमोत्तर हिस्सा सबसे ज्यादा प्रभावित होगा और वहां सामान्य से एक-दो या ज्यादा डिग्री तापमान हमेशा बना रहेगा। देश के अन्य हिस्सों में भी सामान्य से एक डिग्री अधिक तापमान रह सकता है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि पूरी गर्मी पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना में सामान्य से अधिक तापमान की स्थिति बनी रहेगी। कोर हीटवेव वाले इस क्षेत्र में मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ हिस्से तथा आंध प्रदेश के तटीय इलाके भी लू की चपेट में रहेंगे। वर्ष 1901 के बाद 2016 सबसे गर्म वर्ष दर्ज किया गया था। लेकिन इस बार जनवरी के आगाज से यह रिकॉर्ड भी टूटने की आशंका है।
विज्ञापन