फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD issues alert in some states and Heavy rains lash parts of country, Monsoon news and updates

Monsoon Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, केरल-गोवा में रेड तो कुछ राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी

Thu, 06 Jul 2023 07:57 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 06 Jul 2023 07:57 PM IST
सार

देश में मानसून का असर दिखने लगा है, कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई में ऑरेंज अलर्ट तो गोवा और केरल में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
IMD issues alert in some states and Heavy rains lash parts of country, Monsoon news and updates
Weather updates - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में मानसून का असर दिखने लगा है, कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई में ऑरेंज अलर्ट तो गोवा और केरल में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गोवा में एक महिला पानी में बह गई। इसलिए अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो एक बार मौसम की जानकारी के बारे में जरूर पता कर लें।

विज्ञापन


दिल्ली में भारी बारिश से यातायात प्रभावित
गुरुवार को दिल्ली में खूब बारिश हुई जिसके बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात बाधित हो गया। दिल्ली नगर निगम द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, नौ स्थानों पर जलभराव की सूचना मिली। इसके बाद भाजपा की दिल्ली इकाई ने बुराड़ी से एक वीडियो साझा किया, जिसमें स्कूली वर्दी में बच्चों को घुटने तक पानी से गुजरते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन


मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार मुंबई में रात भर बारिश की संभावना है जिसकी भविष्यवाणी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई में भारी बारिश की आशंका के तहत बीएमएसी ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। बहुत सारे जगहों मे तो इलेक्ट्रिक सप्लाई भी प्रभावित हुई है। स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा में रेड अलर्ट
एक रिपोर्ट के अनुसार, गोवा में 56 वर्षीय एक महिला भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के पानी में बह गई, जबकि पिछले 24 घंटों में बहुत भारी बारिश के कारण तटीय राज्य के निचले इलाकों में कई घर जलमग्न हो गए। आईएमडी ने गोवा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें गुरुवार को उत्तरी गोवा और दक्षिण गोवा दोनों जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

केरल में रेड अलर्ट
साथ ही केरल में कुछ समय दिनों की शांति के बाद, गुरुवार को राज्य में बारिश तेज हो गई, जिसके कारण इसके दो जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया, जहां पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आईएमडी ने दिन के लिए कन्नूर और कासरगोड जिलों में रेड अलर्ट और राज्य के सात अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। 


केरल में बारिश जारी रहने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है और सैकड़ों लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए हैं। नदी में पानी बढ़ने से बाढ़ आ गई है, जिससे लोगों को राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। कन्नूर जिले के तालिपरम्बा तालुक के कप्पीमाला गांव में भूस्खलन के बाद कुछ परिवारों को राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed