फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD issued yellow alert in maharashtra and heavy rain likely in these states and union territories till November 11

Weather Updates: आईएमडी ने महाराष्ट्र में येलो अलर्ट किया जारी, इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 11 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना

Sun, 07 Nov 2021 02:02 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 07 Nov 2021 02:02 AM IST
सार

दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए, मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 9 नवंबर से 10 नवंबर के बीच दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र की ओर न जाएं। 

विज्ञापन
IMD issued yellow alert in maharashtra and heavy rain likely in these states and union territories till November 11
बारिश.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों और  केंद्र शासित प्रदेशों में सर्दी बढ़ने लगी है और देश के कई अन्य क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ रही है। तो वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा कल के लिए महाराष्ट्र के दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार राज्य की राजधानी मुंबई सहित अन्य उपनगरों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन


आईएमडी के मुताबिक बेमौसम बारिश पूर्वी अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव के क्षेत्र के कारण हुई थी। अरब सागर के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के अलावा, सुमात्रा तट से दूर दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण तटों से जुड़े राज्यों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


11 नवंबर तक इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए आईएमडी अलर्ट

  • महाराष्ट्र के दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी अरब सागर के ऊपर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ तेज मौसम की संभावना है, इस कारण महाराष्ट्र के तटों बाहरी क्षत्रों में सात नवंबर से 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। आईएमडी ने मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, 11 से 12 नवंबर के बीच उत्तरी तटीय तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत अधिक और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में 11 से 12 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए, मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 9 नवंबर से 10 नवंबर के बीच दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र की ओर न जाएं। 
  • साथ ही मुछआरों को 10 नवंबर से 11 के बीच तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों से दूर रहने और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में इस तरह के किसी भी उद्यम को न करने की सलाह दी गई है। वहीं जो जो मछुआरे पहले से ही समुद्र में हैं, उन्हें 9 नवंबर तक तट पर लौटने को कहा गया है।
  • आईएमडी बुलेटिन ने बताया कि अरब सागर पर कम दबाव के कारण तमिलनाडु में भारी वर्षा की संभवाना है। वहीं अगले पांच दिनों के दौरान पुडुचेरी और कराईकल (पुडुचेरी का एक जिला) में बारिश होगी।
  • आईएमडी ने 8 नवंबर को केरल और माहे (पुडुचेरी में) में भारी वर्षा की भी भविष्यवाणी की है। 8 और 9 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम (आंध्र प्रदेश में) और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 7 से 9 नवंबर के बीच भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed