Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD forecasts fresh heat wave over east India from May 10

IMD: पूर्वी भारत में कल से लू की नई लहर, अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में बारिश की संभावना

Fri, 09 May 2025 04:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 09 May 2025 04:49 PM IST
सार

IMD: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वी भारत में कल से लू की नई लहर शुरू हो सकती है, जबकि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश, आंधी-तूफान की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में 13 मई तक भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। अप्रैल में देश में सामान्य से ज्यादा लू के दिन दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
IMD forecasts fresh heat wave over east India from May 10
Heatwave - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पूर्वी भारत में शनिवार से लू शुरू हो सकती है, जबकि अगले चार-पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में बारिश और गरज के साथ बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने कल से 13 मई तक पूर्वोत्तर में भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। विभाग ने कहा कि 11-12 मई के दौरान ऊपरी हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों, 10-14 मई के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, 11-14 मई के दौरान बिहार और ओडिशा, 12-12 मई के दौरान झारखंड और 14-15 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बेहतरीन रक्षा तकनीक की मिसाल है ऑपरेशन सिन्दूर: ड्रोन, सैटेलाइट और स्टील्थ तकनीक ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में आईएमडी ने कहा था कि मई में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी देखने को मिल सकती है। लेकिन कभी-कभी आंधी-तूफान से गर्मी पिछले साल के भीषण स्तर तक नहीं पहुंच पाएगी। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा था कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और उत्तर-पूर्व के कुछ इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। 


महापात्रा ने बताया कि अप्रैल में देश में 72 दिन लू के दर्ज किए गए।  अप्रैल में राजस्थान और गुजरात में सामान्य से अधिक लू के दिन (छह से 11 दिन) और पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में (चार से छह दिन) दर्ज किए गए, जबकि सामान्य तौर पर दो से तीन दिन होते हैं। पूर्वी-मध्य भारत, महाराष्ट्र और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के आस-पास के हिस्सो में एक से तीन दिन लू के दर्ज किए गए, जो सामान्य से दो से तीन दिनों सेथोड़ा कम है। आईएमडी ने कहा कि 10 मई से पूर्वी भारत में फिर से हीटवव शुरू हो सकती है। 

ये भी पढ़ें: India vs PAK: 'राफेल जेट और एस-400 यूं ही नहीं आ जाते', असम सीएम ने जीएसटी को बताया ईश्वर का आशीर्वाद


मौसम विभाग ने कहा कि 10 मई से दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों और उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। विभाग ने कहा कि दक्षिण बंगाल के अधिकांश स्थानों पर 12 मई तक गर्मी और सूखे की स्थिति बने रहने की संभावना है, क्योंकि इस क्षेत्र में शुष्क हवाएं पश्चम से उत्तर-पश्चिम की ओर चलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed