फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD Forecast: Above-Normal Temperatures Likely Across Most of India in November

मौसम का हाल: नवंबर में नहीं होगा सर्दी का अहसास, सामान्य से ऊपर रहेगा पारा; चक्रवात अर्नब का असर रहेगा बेअसर

Sun, 01 Nov 2026 05:50 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 01 Nov 2026 05:50 AM IST
सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के नवंबर पूर्वानुमान के मुताबिक, देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, जबकि कई क्षेत्रों में बारिश सामान्य से कम होने की संभावना है। आईएमडी ने अल नीनो की मजबूत स्थिति और अक्टूबर में दर्ज रिकॉर्ड गर्मी का भी जिक्र किया है।

विज्ञापन
IMD Forecast: Above-Normal Temperatures Likely Across Most of India in November
आईएमडी का पूर्वानुमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चक्रवात अर्नब के कारण मूसलाधार बारिश की वजह से भले अभी तापमान में नरमी दिखाई दे रही है, लेकिन रविवार से शुरू हो रहे नवंबर माह में ऐसा नहीं रहने वाला है। नवंबर में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा और न्यूनतम तापमान की स्थिति भी कुछ ऐसी रहने वाली है।  आईएमडी ने शनिवार को नवंबर के लिए जारी मौसम के पूर्वानुमान में बताया, हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कुछ कम रह सकता है। वहीं, मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। एजेंसी
विज्ञापन


अधिकांश हिस्से में सामान्य से कम होगी बारिश
बारिश के मोर्चे पर आईएमडी ने स्पष्ट किया है कि नवंबर में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान है। मध्य, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर बाकी इलाकों में बारिश की कमी रह सकती है। पूरे देश में इस महीने के दौरान लंबी अवधि के औसत (एलपीए) की 77 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। 1971 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर नवंबर में देश भर में बारिश का एलपीए लगभग 29.7 मिमी है। 
विज्ञापन


25-32 डिग्री के बीच रहता है सामान्य तापमान
देश में नवंबर महीने में सामान्य अधिकतम तापमान अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार लगभग 25 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। उत्तर भारत (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान) में यह 27 से 30 डिग्री के बीच रहता है। दक्षिण भारत (गोवा, केरल, तमिलनाडु) में मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहता है और अधिकतम तापमान 32 डिग्री या उससे उससे अधिक 33 डिग्री तक पहुंच जाता है। पहाड़ी क्षेत्रों (कूप/लेह/श्रीनगर) में यह 8 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच सिमट जाता है। मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान सामान्यतौर पर 28 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल नीनो की स्थिति होगी और भी मजबूत 
भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अभी बहुत मजबूत अल नीनो की स्थिति बनी हुई है। नवीनतम पूर्वानुमान भी नवंबर-दिसंबर में बहुत मजबूत अल नीनो का संकेत दे रहे हैं। अल नीनो एक जलवायु घटना है जिसकी वजह से आमतौर पर गर्मी बढ़ती है।
  • आईएमडी ने बताया कि इस साल अक्तूबर में भारत में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का एक प्रमुख कारण अल नीनो की मजबूत स्थिति हो सकती है। 
  • अक्तूबर में देश का मासिक औसत अधिकतम तापमान 32.43 डिग्री रहा जो 1901 के बाद सबसे अधिक दर्ज किया गया। अक्तूबर के लिए सामान्य मासिक औसत अधिकतम तापमान 31.37 डिग्री सेल्सियस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed