फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD: Eight states of country in grip of heat wave, Many states including UP will get relief sporadic rains

IMD: लू की चपेट में देश के आठ राज्य, मौसम विभाग का अनुमान- छिटपुट बारिश से यूपी समेत कई राज्यों को मिलेगी राहत

Sun, 07 Apr 2024 09:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 07 Apr 2024 09:19 PM IST
सार

IMD: आईएमडी के मुताबिक 8 से 13 अप्रैल तक उत्तराखंड में हल्की बारिश/हिमपात का अनुमान है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में से 10 से 13 अप्रैल तक छिटपुट बारिश हो सकती है। राजस्थान, यूपी में 10 से 13 अप्रैल के बीच और हरियाणा-पंजाब में 13 अप्रैल को हल्की बारिश के साथ आंधी का अनुमान है।

विज्ञापन
IMD: Eight states of country in grip of heat wave, Many states including UP will get relief sporadic rains
बारिश दिलाएगी गर्मी से निजात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत आठ राज्य इस समय लू की चपेट में हैं, जहां तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं, जिनकी वजह से अगले छह दिनों के दौरान यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में छिटपुट बारिश लोगों को गर्मी से राहत दिला सकती है।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, कुछ जगहों पर आंधी आ सकती है और 30 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आईएमडी के मुताबिक 8 से 13 अप्रैल तक उत्तराखंड में हल्की बारिश/हिमपात का अनुमान है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में से 10 से 13 अप्रैल तक छिटपुट बारिश हो सकती है। राजस्थान, यूपी में 10 से 13 अप्रैल के बीच और हरियाणा-पंजाब में 13 अप्रैल को हल्की बारिश के साथ आंधी का अनुमान है।
विज्ञापन


अगले पांच दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरी तमिलनाडु, दक्षिणी तटवर्ती आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक फिलहाल भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों के अलावा महाराष्ट्र के सौराष्ट्र क्षेत्र में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आंध्र प्रदेश के नंदयाल में सबसे ज्यादा 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक में क्या रहेगा मौसम का हाल
कर्नाटक के कई हिस्सों में मौसम बेहद गर्म है। कुलबर्गी में रविवार को सबसे ज्यादा तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बंगलूरू में 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया, जो बीते आठ वर्षों में सबसे अधिक है। बेहद गर्मी के मौसम का सामना करने वाले जिले राचूर (41.8 डिग्री सेल्सियस), बागलकोट (41.5 डिग्री सेल्सियस), कोप्पल (41.3 डिग्री सेल्सियस) और विजयपुरा (41 डिग्री सेल्सियस) हैं। 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटों में चामराजनगर, चिकमंगलूर, हासन, कोडागु और शिवमोगा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए दक्षिण कन्नड़, उडुप्पी, बीदर, कलबुर्गी, रायचूर, यादगीर, चामराजनगर, चिकमंगलूर, हासन, कोडागु और शिवमोगा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों तक दक्षिण कन्नड़, उड्डपी, कोडागु और चिकमंगलूर जिलों के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी और उमस की स्थिति बने रहने की संभावना है। 

आंध्र प्रदेश: चार दिनों तक गरज के साथ बारिश के आसार
चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार से चार दिनों तक गरज के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान जताया है। विभाग ने सोमवार और मंगलवार को उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान जताया है।

अमरावती मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, बुधवार को उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा क्षेत्र में इसी तरह की मौसम की स्थिति बनी रहेगी। जबकि गुरुवार को रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ स्थानों पर सोमवार से गुरुवार तक गर्मी, उमस और असुविधाजनक मौसम का पूर्वानुमान जताया है। 


ओडिशा: आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग घायल
ओडिशा के ज्यादातर हिस्सों में आज गरज के साथ बारिश होने से लोगों को राहत मिली। जबकि बालासोर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, उदयपुर समुद्र तट इलाके में घूम रहे पश्चिम बंगाल के दो पर्यटकों सहित तीन लोग आकाशीय बिजली से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में गंजाम जिले के बतासन गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed