फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD Alert Monsoon will cover entire country in 2 days Heavy rains expected in these states Weather Updates

Monsoon Alert: दो दिन में पूरे देश को ढंक लेगा मानसून; इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अनुमान; जानें सब कुछ

Sun, 30 Jun 2024 07:59 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 30 Jun 2024 07:59 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक, असम समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्यों, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और प. बंगाल के कुछ हिस्सों, केरल, तमिलनाडु में भी भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 3 जुलाई तक इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में अगले सात दिनों तक आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
IMD Alert Monsoon will cover entire country in 2 days Heavy rains expected in these states Weather Updates
IMD - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते भूस्खलन से सड़कें बंद हैं, वहीं मैदानी राज्यों में सड़कों पर पानी भर गया है। अरुणाचल प्रदेश में टेलीफोन की लाइनें टूट गई हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि  उत्तर-पूर्व राजस्थान, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी यूपी के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति है। इसके कारण हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई। मानसून पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ा है और दो दिन में पूरे देश में पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, असम समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्यों, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और प. बंगाल के कुछ हिस्सों, केरल, तमिलनाडु में भी भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 3 जुलाई तक इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में अगले सात दिनों तक आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी राजस्थान में आज जोरदार बारिश के आसार
राजस्थान के लिए मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 से 3 तीन तक प्रदेश में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है।

उत्तरकाशी समेत छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
भले ही इस बार मैदानी इलाकों में मानसून की बारिश का आंकड़ा सामान्य है, लेकिन आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के छह जिलों में आज भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पिथौरागढ़, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा देहरादून, नैनीताल, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।


यूपी में राहत के साथ आफत भी लेकर आई बारिश
यूपी में भी बारिश का दौर लगातार जारी है। दक्षिण पश्चिम मानसून शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश को कवर करते हुए आगे बढ़ा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई और हिस्सों में बरसते हुए बादल अगले 48 घंटे में पूरे प्रदेश में छा जाएंगे। वहीं पंजाब, हिमाचल व उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ी राज्यों में जहां बारिश के चलते भूस्खलन से सड़कें बंद हैं, वहीं मैदानी राज्यों में सड़कों पर पानी भर गया है। अरुणाचल प्रदेश में टेलीफोन की लाइनें टूट गई हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत 18 राज्यों में अगले चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed