फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMA says Government to include all polluted cities in clean air program

सभी प्रदूषित शहरों को स्वच्छ वायु  कार्यक्रम में शामिल करे सरकार: आईएमए   

Tue, 25 Feb 2020 12:49 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 25 Feb 2020 12:49 AM IST
सार

  • आईएमए ने पर्यावरण मंत्री जावड़ेकर को लिखा पत्र
  • देशभर में प्रदूषण निगरानी केंद्र बढ़ाने का सुझाव दिया 

विज्ञापन
IMA says Government to include all polluted cities in clean air program
आईएमए - फोटो : फेसबुक

विस्तार

बिगड़ती वायु गुणवत्ता पर चिंता जताते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से सभी नॉन एंबियेंट (प्रदूषित) शहरों को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) में शामिल करने और देशभर में निगरानी केंद्र बढ़ाने का अनुरोध किया है। नॉन एंबियेंट शहर राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं करते हैं।

विज्ञापन


जावड़ेकर को लिखे पत्र में आईएमए ने कहा, स्वच्छ वायु लोगों के स्वस्थ जीवन की अहम जरूरत है। वैश्विक स्तर पर वायु प्रदूषण असमय मौत का पांचवां कारण है। भारत में वायु प्रदूषण से मौतों के आंकड़े में धूम्रपान से होने वाली मौतों की तुलना में मामूली अंतर है।
विज्ञापन


वायु प्रदूषण अब पर्यावरणीय मुद्दा न होकर स्वास्थ्य व आर्थिक संकट बन चुका है। दिल्ली में स्थिति चेताने वाली है, जहां जनवरी से दिसंबर 2018 के बीच पीएम 10 स्तर 225 तक पहुंच गया है, जो तय वार्षिक मानक 60 से कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अध्ययन बताते हैं कि प्रदूषण घटाने को लेकर तत्काल सख्त कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। लिहाजा हम मंत्रालय से अनुरोध करते हैं कि वह हमारे सुझावों को स्वीकार करें और निगरानी केंद्र बढ़ाने के साथ ही नॉन एंबियेंट शहरों को एनसीएपी में शामिल करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed