फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IL & FS and 348 group companies stop hearing

आईएल एंड एफएस व 348 समूह कंपनियों के खिलाफ सुनवाई पर रोक

Tue, 16 Oct 2018 05:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Oct 2018 05:11 AM IST
विज्ञापन
IL & FS and 348 group companies stop hearing

राष्ट्रीय कंपनी लॉ अपील न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने सोमवार को आईएल एंड एफएस व उसके  समूह की 348 कंपनियों के खिलाफ अगले आदेश तक सभी सुनवाई पर रोक लगा दी है। आईएल एंड एफएस और उसकी सहायक कंपनियों द्वारा लिए गए ऋण को 90 दिनों के अंदर पुनर्भुगतान के स्थगनादेश की याचिका एनसीएलटी की मुंबई पीठ द्वारा खारिज होने के बाद कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने तुरंत अपीलीय ट्रिब्यूनल में गुहार लगाई।

विज्ञापन


सरकार की त्वरित सुनवाई की याचिका पर एस जे मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय एनसीएलएटी की पीठ ने मामले की प्रकृति, व्यापक जनहित, अर्थव्यवस्था और आईएल एंड एफएस और उसकी 348 समूह कंपनियों के हितों को देखते हुए सभी कार्यवाही पर रोक लगा दी। 
विज्ञापन


इसके साथ ही एनसीएलएटी ने आईएल एंड एफएस के शीर्ष पांच ऋणदाताओं को सरकार के स्थगनादेश पर अपने जवाब देने को भी कहा है। हालांकि एनसीएलएटी ने यह भी साफ किया है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किसी भी रिट याचिका पर यह आदेश लागू नहीं होगा। इस मामले की अगली सुनवाई 13 नवंबर को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed