फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IKEA says our Hyderabad Store Suspends Sale Of Veg Biryani and Samosa

हैदराबाद: स्वीडन की मशहूर कंपनी आइकिया ने विवादों के बीच बेचना बंद किया वेज बिरयानी और समोसा

Sat, 08 Sep 2018 06:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Sat, 08 Sep 2018 06:24 AM IST
विज्ञापन
IKEA says our Hyderabad Store Suspends Sale Of Veg Biryani and Samosa
ikea
स्वीडन के मशहूर मेगा स्टोर आइकिया (IKEA) के हैदराबाद स्टोर ने अपने खाने की सूची से वेज बिरयानी और समोसा को हटाने का फैसला लिया है। बता दें कि पिछले महीने ही कंपनी ने हैदराबाद में एक विशाल स्टोर खोला था। यह स्टोर 13 एकड़ में खोला गया था। हालांकि यह कुछ दिन बाद ही विवादों में आ गया था। दरअसल एक ग्राहक ने बिरयानी में कीड़ा मिलने की शिकायत की थी। जिसके बाद कंपनी कार्फी चर्चा में आ गई और कंपनी को काफी बदनामी झेलनी पड़ी। जिसके चलते कंपनी को जुर्माने में 11500 रुपये भी देने पड़े थे।  
विज्ञापन


आइकिया के प्रवक्ता ने कहा कि हम कंपनी में बनाए जा रहे सभी पदार्थों की गुणवत्ता को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं। हमारा मकसद ग्राहकों को अच्छा खाना देकर खुश करना है। यह हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमने फिलहाल भारत में बिरयानी और समोसा बंद कर दिया है। आइकिया समीक्षा करने के बाद इसकी बिक्री दोबारा से शुरू कर देगा। 
विज्ञापन



अगले साल लांच होगी ई-कॉमर्स वेबसाइट

आइकिया अगले साल ई-कॉमर्स वेबसाइट को लांच करेगी। इसके लिए कंपनी मुंबई में अपना ऑफिस खोलेगी, जहां से पूरे देश में फर्नीचर की आपूर्ति की जाएगी। 

रेडी टू असेंबल फर्नीचर बनाती है कंपनी

स्वीडिश फर्नीचर स्टोर आइकिया रेडी टू असेंबल फर्नीचर की डिजाइन बनाती है और अपने स्टोर के जरिए बेचती है। भारत में यह करीब 10,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। एफडीआई प्रस्ताव को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) ने देश में इसे स्टोर खोलने की अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइकिया को एफआईपीबी ने रिटेल स्टोर के साथ कैफेटेरिया के ग्लोबल मॉडल की इजाजत दी है। कंपनी की योजना भारत में कुल 25 स्टोर खोलने की है जिसमें से 10 स्टोर अगले दस साल में खोले जाएंगे।

यूपी में भी खोलेगी स्टोर

कंपनी हरियाणा के अलावा यूपी में भी अपने स्टोर खोलने जा रही है। आइकिया इण्डिया के सीईओ जुवेन्सियो मायज्टू ने कहा कि प्रदेश की तत्कालीन सपा सरकार के साथ हुए एमओयू के बाद यूपी में स्टोर खोलने का रास्ता साफ हो गया था। इस एमओयू के तहत कम्पनी द्वारा राज्य में अनेक स्टोर स्थापित किए जाने की बात कही गई थी। 


हर स्टोर में होगा 500 करोड़ का निवेश

कंपनी देश भर में खुलने वाले अपने प्रत्येक स्टोर में लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। कंपनी यूपी के लखनऊ, आगरा और नोएडा में भी अपने स्टोर खोलने जा रही है। आइकिया पहले से ही जनपद वाराणसी के ग्रामों की महिला हस्तशिल्पियों के साथ सहभागिता कर उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को अपने स्टोर के माध्यम से बिक्री करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed