{"_id":"5f708b748ebc3e9c0873d289","slug":"iit-study-says-that-travelers-from-dubai-and-britain-contributed-maximum-covid19-importations-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: भारत में महामारी लाने वालों में ब्रिटेन और दुबई के यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: भारत में महामारी लाने वालों में ब्रिटेन और दुबई के यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा
Sun, 27 Sep 2020 06:24 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 27 Sep 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
दुबई और ब्रिटेन से आए यात्री भारत में कोविड-19 संक्रमण लाने वाले प्रारंभिक स्रोत रहे हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी की ओर से किए गए विश्लेषण में यह बात सामने आई है। 'जर्नल ट्रैवल ऑफ मेडिसिन' में प्रकाशित इस अध्ययन के अनुसार भारतीय राज्यों में कोविड-19 का आगमन मुख्य रूप से दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों से हुआ।
विज्ञापन
आईआईटी मंडी में सहायक प्राध्यापक सरिता आजाद ने बताया, 'हमने वैश्विक स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 के प्रसार का अध्ययन किया और भारत में संक्रमण फैलने के मुख्य कारणों की पहचान की। रोगियों के यात्रा इतिहास का इस्तेमाल कर पहले चरण में कोविड-19 के प्रसार के बारे में पता लगाया और पाया कि अधिकतर संक्रमण स्थानीय स्तर पर फैला है।'
विज्ञापन
सरिता आजाद ने कहा, 'शोध दल ने आंकड़ों के प्रारंभिक स्रोत के रूप में रोगियों के जनवरी से अप्रैल तक के यात्रा इतिहास का उपयोग किया और कोरोना वायरस महामारी के प्रारंभिक चरण में प्रसार का चित्रण करता हुआ एक सामाजिक नेटवर्क तैयार किया। अध्यनन में पाया गया कि अधिकतर संक्रमितों का संबंध दुबई (144) और ब्रिटेन (64) से था।'
विज्ञापन