फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT students develop device to feed people without arms

आईआईटी के छात्रों का कमाल, बगैर हाथ वालों को खाना खिलाएगा ‘फूड बडी’

Fri, 19 Jul 2019 06:11 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 19 Jul 2019 06:11 AM IST
विज्ञापन
IIT students develop device to feed people without arms

जिन परिवारों में हाथ से दिव्यांग या इससे जुड़ी अन्य परेशानी वाले सदस्य हैं तो वे समझ सकते होंगे कि ऐसे लोगों को रोजमर्रा के कार्य करने में कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


हालांकि, इन लोगों के लिए आईआईटी के छात्रों ने एक ऐसा उपकरण तैयार किया है, जो चर्चित एलेक्सा पर बोलते ही चालू हो जाएगा और चम्मच की सहायता से थाली में रखे भोजन को उठाकर उक्त व्यक्ति के मुंह तक ले जाएगा। इस उपकरण को पेटेंट कराने के लिए छात्रों ने भेज दिया है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही बाजार में आम लोगों के लिए ये उपलब्ध होगा। 
विज्ञापन


कुछ वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर पूरी दुनिया में एक तरह की तकनीक क्रांति ने जन्म लिया है। इंसानों की तरह ना सिर्फ व्यवहार, बल्कि रोजमर्रा के कार्य तक कृत्रिम उपकरणों के जरिये कराने के लिए लगातार शोध-अध्ययन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलेक्सा भी इसी से जुड़ा है, जिसने कुछ ही समय में दुनिया में सुर्खियां बटोरी हैं। आईआईटी गांधीनगर के छात्र क्रिस फ्रांसिस और प्रवीण वेंकटेश का कहना है कि उनका फूड बडी नामक उपकरण एलेक्सा के जरिये आवाज की कमांड लेगा।

इसके बाद उपकरण में लगे बटन को स्टार्ट करते ही वह शुरू हो जाएगा। उपकरण को स्टार्ट के अलावा मध्य में ही रोका (रिज्यूम) किया जा सकता है। फ्रांसिस आईआईटी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। वेंकटेश इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र हैं।

इनका कहना है कि जिनके हाथ काम नहीं करते हैं, उन्हें खाना खाने के लिए भी सहायता की जरूरत पड़ती है। सामान्य तौर पर परिवार का कोई सदस्य, दोस्त या सेवा देने वाला कोई कर्मी ऐसे व्यक्ति को खिलाता है, लेकिन कभी-कभी देखरेख करने वालों के दूर रहने से समस्या पैदा हो जाती है।


इनका फूड बडी उपकरण थाली में रखे भोजन को चम्मच की सहायता से उठाने और मुंह तक ले जाने का कार्य करेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस तरह के उपकरण काफी महंगे हैं। इसलिए उन्होंने अपने उपकरण में सस्ते और बेहतर गुणवत्ता वाले पुर्जे के अलावा अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिससे उपकरण की कीमत में काफी गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed