फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT-Madras PhD scholar, who participated in beef festival, beaten up

IIT मद्रास में बीफ पार्टी में पीएचडी छात्र से मारपीट पर मंत्रालय ने की रिपोर्ट तलब

Wed, 31 May 2017 04:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Wed, 31 May 2017 04:25 AM IST
विज्ञापन
IIT-Madras PhD scholar, who participated in beef festival, beaten up
गोवंश मामले में सरकार के फैसले के खिलाफ आईआईटी मद्रास कैंपस में बीफ पार्टी का आयोजन करने वाले एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के पीएचडी छात्र सूरज आर से कथित मारपीट के मुद्दे पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संस्थान से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने आईआईटी प्रबंधन से जांच रिपोर्ट में मारपीट करने वाले आरोपी छात्रों और पीड़ित दोनों का पक्ष देने को कहा है। प्रबंधन को मंत्रालय को यह भी बताना होगा कि पार्टी के आयोजन के बाद कैंपस का माहौल बिगड़ने से बचाने के लिए क्या किया गया था। 
विज्ञापन


मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक आईआईटी कैंपस में बीफ पार्टी के आयोजन का यह पहला मौका है। इससे पहले इस प्रकार छात्रों के बीच हिंसा की भी कोई घटना सामने नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से मंत्रालय ने आईआईटी प्रबंधन से पूरी रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि आईआईटी मद्रास कैंपस में रविवार की रात बीफ पार्टी का आयोजन किया गया था। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों से जुड़े छात्रों ने आयोजन स्थल पर जाकर मारपीट की। सूरज पर हमला रात करीब 1 एक बजे कैंटीन में हुआ था। सूरज की आंख में गंभीर चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हॉस्टल मेस में वेज और नॉनवेज मैन्यू पर भी हुआ था विवाद

IIT-Madras PhD scholar, who participated in beef festival, beaten up

इससे पहले आईआईटी दिल्ली में हॉस्टल मेस में वेज और नॉनवेज के लिए अलग-अलग व्यवस्था करवाने के मुद्दे पर भी बवाल हो चुका है, लेकिन उस समय मामला अलग था। हैदराबाद यूनिवर्सिटी में खाने की आजादी के नाम से ही रोहित वेेमुला मामले की शुरुआत हुई थी, जिसमें बीफ खाने की आजादी की मांग की जा रही थी। इसके बाद दो अलग-अलग विचारधारा के छात्राओं के बीच विवाद बढ़ता गया और रोहित ने आत्महत्या कर ली थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed