{"_id":"5dc263908ebc3e5b6b45afa4","slug":"iit-madras-made-special-standing-wheelchairs-through-which-people-will-be-able-to-walk","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी मद्रास ने बनाई खास व्हीलचेयर, इसकी मदद से चल सकेंगे दिव्यांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईआईटी मद्रास ने बनाई खास व्हीलचेयर, इसकी मदद से चल सकेंगे दिव्यांग
Thu, 07 Nov 2019 06:37 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 07 Nov 2019 06:37 AM IST
विज्ञापन
व्हीलचेयर
- फोटो : SELF
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (आईआईटी) ने फीनिक्स मेडिकल सिस्टम्स के साथ मिलकर मंगलवार को देश की पहली स्वदेशी तौर पर डिजाइन की गई व्हीलचेयर लॉन्च की है। इसकी सहायता से अब दिव्यांग या अन्य असहाय लोग बिना किसी मदद के ना सिर्फ खड़े हो सकेंगे, बल्कि वह चलफिर भी सकेंगे।
विज्ञापन
इस स्टैंडिंग व्हीलचेयर को आईआईटी मद्रास के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर सुजाता श्रीनिवासन के नेतृत्व में टीटीके सेंटर फॉर रिहैबिलिटेशन रिसर्च एंड डिवाइस डेवलपमेंट ने डिजाइन और विकसित किया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही इस स्टैंडिंग व्हीलचेयर तकनीक का व्यावसायीकरण वेलकम ट्रस्ट और यूके के समर्थन के माध्यम से किया गया है। इस व्हीलचेयर को लगभग 15,000 रुपये की सस्ती कीमत पर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन