फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT Madras created the first country microprocessor

अब देश में सस्ते हो जाएंगे मोबाइल, आईआईटी मद्रास ने तैयार किया पहला देशी माइक्रोप्रोसेसर

Sat, 27 Oct 2018 04:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Sat, 27 Oct 2018 04:04 AM IST
विज्ञापन
IIT Madras created the first country microprocessor

जल्द ही आपके हाथ में माइक्रोप्रोसेसर से चलने वाले स्मार्ट फोन का बेहद सस्ता संस्करण आ सकता है। आईआईटी-मद्रास ने शुक्रवार को पहले स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर के निर्माण में सफल हो जाने का दावा किया है, जिसका उपयोग स्मार्ट फोन समेत तमाम तरह के मोबाइल कंप्यूटिंग उपकरणों में किया जा सकता है। इसे ‘शक्ति’ नाम दिया गया है। 

विज्ञापन


हालांकि आईआईटी ने अपने माइक्रोप्रोसेसर को रक्षा, परमाणु शक्ति और सरकारी एजेंसियों आदि के काम के लिए ज्यादा उपयोगी करार दिया है, जिनके डाटा को हार्डवेयर ट्रोजंस के कारण बैकडोर से हैक होने का खतरा रहता है। आईआईटी के शोधकर्ता प्रोफेसर कामाकोटी वीझेनाथन ने एक बयान में कहा, वर्तमान डिजिटल इंडिया में बहुत सारी एप्स को कस्टमाइज्ड प्रोसेसर कोर की आवश्यकता रहती है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ‘शक्ति’ परिवार के प्रोसेसरों का निर्माण चंडीगढ़ में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सेमी-कंडक्टर लैब (एससीएल) में किया गया है, जिससे भारतीय एजेंसियों की विदेशी माइक्रोप्रोसेसरों पर निर्भरता खत्म हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed