{"_id":"5d82457a8ebc3e017232672d","slug":"iit-delhi-students-develop-vegetable-egg-which-is-more-powerful-from-traditional-egg","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंग की दाल से बनेगा शाकाहारी अंडा, मुर्गी के अंडे से देगा ज्यादा ताकत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मूंग की दाल से बनेगा शाकाहारी अंडा, मुर्गी के अंडे से देगा ज्यादा ताकत
Wed, 18 Sep 2019 08:25 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 18 Sep 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
Vegitable Egg
- फोटो : सांकेतिक
अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी, इस पर बहुत दिनों से बहस चल रही है, लेकिन अभी तक इसका कोई सर्वमान्य हल नहीं निकल सका है। लेकिन अगर बात केवल अंडे खाने तक की है, तो शाकाहारी लोगों को चिंता करने की कोई जरुरत नहीं, क्योंकि अब जल्दी ही बाजार में आपको ऐसा अंडा भी मिलेगा, जो पूरी तरह शाकाहारी होगा। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह अंडा मुर्गी के अंडे से कहीं ज्यादा फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी छात्रों ने बनाया अंडा
इस शाकाहारी अंडे में मुर्गी के अंडे से बनने वाले आमलेट की तरह की प्राकृतिक गंध, स्वाद और विटामिन्स जैसे पौष्टिक पदार्थ होंगे। सबसे बड़ी बात यह कि इस अंडे को चाहे जितना खाया जाए, इससे कोई नुकसान नहीं होगा। आईआईटी दिल्ली के छात्रों ने यह अंडा बना लिया है और जल्दी ही यह बाजार में आ जाएगा। शाकाहारी अंडे को बनाने के इस तरीके को पेटेंट के लिए भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन