फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT Delhi researchers invented 5G Technology equipped smart energy meter

5जी टेक्नोलॉजी से लैस डिवाइस बताएगी बिजली की खपत, धड़कनें नहीं बढ़ाएगा 'भागता' मीटर

Mon, 21 Oct 2019 06:54 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 21 Oct 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
IIT Delhi researchers invented 5G Technology equipped smart energy meter
Smart Energy Meter - फोटो : AmarUjala

कई लोगों को उनका बिजली का बिल ज्यादा आने की शिकायत होती है। कुछ लोगों को लगता है कि उनका बिजली का मीटर ज्यादा 'भाग' रहा है। वहीं कभी-कभी इस बात की भी संभावना होती है कि आपके घर का कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान तकनीकी तौर पर खराब हो गया हो और वह अपनी स्टैंडर्ड क्षमता से ज्यादा बिजली का उपयोग कर रहा हो। लेकिन अब ऐसी किसी भी आशंका पर आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है।

विज्ञापन


दिल्ली आईआईटी के एक छात्र ने ऐसा 'स्मार्ट एनर्जी मीटर' तैयार किया है, जो आपको यह बता देगा कि आपके घर का कौन सा यंत्र जरूरत से ज्यादा बिजली का उपयोग कर रहा है। आप अपने घर के मुख्य मीटर में इस डिवाइस को लगाकर यह भी पता कर सकेंगे कि आपका मीटर सही मात्रा में बिल दिखा रहा है या इसमें कोई गड़बड़ी है।  

विज्ञापन

पूरे घर में बिजली की खपत बताएगा

आईआईटी, दिल्ली के शोध छात्र मयूख ने अमर उजाला को बताया कि स्मार्ट एनर्जी मीटर मुख्य मीटर के साथ जोड़कर लगाया जा सकता है। ऐसे में यह पूरे घर में बिजली की खपत की मात्रा बता देगा। घर में उपयोग किए जा रहे यंत्रों में उपभोग की जा रही कुल बिजली की तुलना में ज्यादा बिल आने पर लोग इसी मीटर को किसी भी यंत्र के साथ लगाकर यह चेक कर सकेंगे कि वह यंत्र अपनी स्टैंडर्ड क्षमता से कितना ज्यादा बिजली उपभोग कर रहा है। ऐसी स्थिति में वे अपने यंत्र को सही करवाकर बिजली का बिल कम कर सकेंगे। यह यंत्र बड़ी कंपनियों के लिए विशेष कारगर हो सकता है, जहां बिजली की खपत बहुत ज्यादा होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


5जी टेक्नोलॉजी से लैस

स्मार्ट एनर्जी मीटर को 5G टेक्नॉलॉजी से जोड़ा गया है। इसका उपयोग केवल सामान्य घरों में ही नहीं, बल्कि बिजली कंपनियों में भी किया जा सकेगा। कंपनियों के इसका उपयोग किये जाने पर उन्हें किसी भी क्षेत्र में उपभोग की जा रही बिजली की खपत की रीयल टाइम जानकारी मिल सकेगी। इसके हिसाब से वे अपनी तैयारी कर विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर सकेंगी।

पानी और गैस भी मापेगा मीटर

स्मार्ट एनर्जी मीटर केवल बिजली के मीटर के साथ ही नहीं, बल्कि पानी या गैस के मीटर के साथ भी लगाया जा सकेगा। यानी यह एक बहुउद्देश्यीय मीटर कहा जा सकता है। शुरुआती दौर में एक मीटर की कीमत छह से सात हजार रुपये के बीच आ रही है। लेकिन व्यावसायिक तौर पर उत्पादन के समय इसकी लागत कम हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed