फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT delhi develop coronavirus testing device

IIT दिल्ली की टीम ने किया कमाल, कोरोना वायरस की जांच किट तैयार करने में मिली सफलता

Fri, 24 Apr 2020 12:39 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 24 Apr 2020 12:39 PM IST
सार

  • आईसीएमआर ने गुरुवार को दिया अप्रूवल
  • मौजूद सभी डिवाइस से सस्ता होगा टेस्ट
  • केवल थूक से हो जाएगा परीक्षण
  • फ्लोरोसेंट कंपाउंड की जगह साइबर ग्रीन कंपाउंड का इस्तेमाल करती है डिवाइस
  • डिवाइस केवल कोरोना के वायरस को पहचानती है, इसलिए अधिक कारगर
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पैथोलॉजी ने भी कर लिया सफल परीक्षण

विज्ञापन
IIT delhi develop coronavirus testing device
IIT delhi Team - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आईआईटी दिल्ली, आईसीएमआर की एडवाइजरी बॉडी है। यहां के प्रो वी राम गोपालराव और प्रो. विवेकानंद पेरुमल के साथ तीन अन्य प्रोफेसरों  और छात्रों की टीम ने कोरोना टेस्ट का सटीक परिणाम देने वाली एक डिवाइस तैयार करने में सफलता पाई है।

विज्ञापन


इस डिवाइस को आईसीएमआर ने गुरुवार 23 अप्रैल को कड़े परीक्षण के बाद मंजूरी दे दी है। कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने में सक्षम इस डिवाइस के विकास के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव ने प्रो. पेरुमल को फोन पर बधाई दी है।
विज्ञापन


अमर उजाला से विशेष बातचीत में पेरुमल ने बताया कि तकनीकी की समस्या नहीं है। हमें इसमें सफलता मिली है और यह डिवाइस क्रांतिकारी साबित होगी।

बताते चलें कि आईआईटी की यह टीम काफी समय से कोविड-19 संक्रमण की पहचान के लिए किट या डिवाइस बनाने में लगी हुई थी। इसके लिए संक्रमित के स्वैब सैंपल के लिए वैज्ञानिकों को लंबा इंतजार करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर कुछ नैतिक मसले सामने आ रहे थे, लेकिन अंतत: यह अभियान सफल हो गया। टीम का का दावा है कि बाजार में उपलब्ध अब तक किसी भी कोरोना टेस्टिंग डिवाइस से यह काफी कम कीमत पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

कोरोना की जांच करने के लिए संक्रमित व्यक्ति के थूक की एक बूंद से ही इस माध्यम से लगभग पूर्ण सही परिणाम मिलने का दावा किया जा रहा है।

टेस्टिंग डिवाइस तैयार करने वाली टीम में प्रमुख प्रोफेसर डॉ. विश्वजीत कुंडू ने अमर उजाला को बताया कि अब तक बाजार में उपलब्ध सभी डिवाइस में फ्लोरोसेंट कंपाउंड का इस्तेमाल होता है। यह काफी महंगा होता है।

लेकिन उनकी टीम की तैयार की गई डिवाइस में फ्लोरोसेंट कंपाउंड की जगह साइबर ग्रीन कंपाउंड का इस्तेमाल किया गया है, इसीलिए इसे प्रोब-फ्री कहा जा रहा है। इस वजह से उनकी डिवाइस व्यावसायिक स्तर पर निर्माण के समय काफी सस्ती हो जाएगी।

ये हैं सबसे खास बातें

  • डॉक्टर विश्वजीत कुंडू के मुताबिक अभी तक उपलब्ध टेस्टिंग किट केवल कोरोना के वायरस की ही नहीं बल्कि कई अन्य वायरसों की भी पहचान कर लेती है। इसके चलते कई बार वह दूसरे वायरस का संक्रमण पहचान कर पॉजिटिव परिणाम दिखा देती हैं और कोरोनो के संक्रमण का परिणाम निगेटिव दिखाई देने लगता है। इस तरह से परिणाम गलत हो जाता है।
  • आईआईटी दिल्ली की तैयार की गई डिवाइस केवल कोरोना के वायरस की पहचान करने में सक्षम है। टीम ने कोरोना के वायरस के एक ऐसे गुण की पहचान कर ली है जो अन्य वायरस में बिल्कुल नहीं पाया जाता है। यह डिवाइस कोरोना के इसी गुण की परख के आधार पर लगभग पूर्ण सही परिणाम दे सकती है।
  • इस डिवाइस से चेकिंग के लिए मरीज में संक्रमण का एक हफ्ते या उससे अधिक पुराना होने की भी कोई आवश्यकता नहीं (एंटीबॉडी टेस्टिंग के दौरान करना पड़ता) है। इसमें कोरोना संक्रमित होने के पहले दिन से लेकर बाद के किसी भी स्तर पर डिवाइस से कोरोना की जांच की जा सकती है।

इस टीम ने किया काम

इस डिवाइस को तैयार करने में कुसुमा स्कूल ऑफ बायलोजिकल साइंस के प्रो. विवेकानंद पेरुमल, प्रो. कुंडू, प्रोफेसर मनोज बालाकृष्णन और जेम्स गोम्स के अलावा कई छात्रों ने अपना योगदान दिया है।



यह टीम कोरोना वायरस के दुनिया में सामने आने के बाद से ही इस तरह की डिवाइस की खोज करने में लगी थी। 22 मार्च को इस टीम को काफी सफलता मिली। लेकिन कुछ परिवर्तन के बाद आखिर में 9 अप्रैल को यह डिवाइस अपने अंतिम रूप में तैयार की जा सकी। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पैथोलॉजी ने इसका सफल परीक्षण कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed