फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT Bombay Abhyuday: annual Socio Weekend begins, there will be many social events, Amar Ujala Media Partner

आईआईटी बॉम्बे: 'अभ्युदय' का सालाना 'सोश्यो वीकेंड' शुरू, जलवायु परिवर्तन समेत कई जटिल विषयों पर मंथन

Sat, 22 Jan 2022 01:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 22 Jan 2022 01:50 PM IST
सार

'अभ्युदय' ने अब तक 600 से ज्यादा अभियान चलाए हैं। इससे दो लाख से ज्यादा विद्यार्थी जुड़े हैं। इन अभियानों का मकसद युवाओं में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने का भाव पैदा करना है।

विज्ञापन
IIT Bombay Abhyuday: annual Socio Weekend begins, there will be many social events, Amar Ujala Media Partner
ABHUDAY IIT BOMBAY - फोटो : amar ujala

विस्तार

आईआईटी बॉम्बे के सामाजिक निकाय 'अभ्युदय' द्वारा 22 व 23 जनवरी को 'विज्ञानत्रम' के सहयोग से सालाना 'सोश्यो वीकेंड' का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान देश की विविधतापूर्ण आबादी से जुड़े मुद्दों को संबोधित किया जाएगा। इस सप्ताहांत के आयोजनों में युवाओं में जलवायु परिवर्तन, वित्तीय साक्षरता, मासिक धर्म व अन्य मुद्दों से जुड़े कार्यक्रम होंगे। अमर उजाला को वर्ष 2021-22 के लिए अभ्युदय ने अपना मीडिया पार्टनर चुना है। 

विज्ञापन


सोश्यो वीकेंड में मशहूर हस्तियों, उद्यमियों, लेखकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरणविदों, संस्थानों और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि अपने विचार रखेंगे। इसके जरिए जागरूकता पैदा करने और दुनिया को बेहतर बनाने के उद्देश्य से संवाद कार्यक्रम होंगे। इस दौरान शासन में अंतर्दृष्टि, वित्तीय साक्षरता का महत्व, इलेक्ट्रिक वाहन, स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधारोपन आदि कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में बिजनेस इनसाइडर इंडिया के प्रधान संपादक श्रीराम अय्यर, यू कैन विन के लेखक शिव खेड़ा, सुहानी मोहन, डॉ एरा दत्ता और कई अन्य ख्यात वक्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन


इस निकाय का उद्देश्य लोगों को सामाजिक रूप से जागरूक दृष्टिकोण अपनाने के लिए संवेदनशील बनाना है। निकाय अमर उजाला से जुड़कर अपने इस मिशन को और व्यापक बनाना चाहता है, ताकि अधिकाधिक लोग इसके कार्यक्रमों व अभियानों से जुड़ सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'अभ्युदय' ने अब तक 600 से ज्यादा अभियान चलाए हैं। इससे दो लाख से ज्यादा विद्यार्थी जुड़े हैं। इन अभियानों का मकसद युवाओं में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने का भाव पैदा करना है। 'अभ्युदय' आईआईटी बॉम्बे के विद्यार्थियों द्वारा संचालित देश की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था है। यह संस्था युवाओं को पूरे साल जागरूकता और प्रभावी अभियानों, प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में शामिल करते हुए उन्हें सामाजिक रूप से जिम्मेदार बनाने का जतन करती है। अमर उजाला इस संस्था के मीडिया पार्टनर के रूप में साल भर चलने वाले कार्यक्रमों व अभियानों को प्रकाशित व प्रसारित कर समाज व देश हित के कार्यों में युवाओं की अभिरूचि को बढ़ावा देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed