फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT Bombay's unique convocation honors its students through virtual medium

आईआईटी बॉम्बे का अनोखा दीक्षांत समारोह, अपने छात्रों को वर्चुअल माध्यम से किया सम्मानित

Tue, 25 Aug 2020 06:28 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 25 Aug 2020 06:28 AM IST
विज्ञापन
IIT Bombay's unique convocation honors its students through virtual medium
आईआईटी बॉम्बे वर्चुअल दीक्षांत समारोह - फोटो : Social media

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे ने रविवार को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर एक आभासी वर्चुअल मोड में अपना 58वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया। आईआईटी-बॉम्बे की तरफ से एक बयान में कहा गया, 'जारी महामारी के दौरान सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए, संस्थान ने अपने स्नातक छात्रों के लिए वर्चुअल मोड में दीक्षांत समारोह आयोजित किया।'

विज्ञापन


संस्थान ने कहा कि वह छात्रों को प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थान से पास होने की उपलब्धि और गर्व की भावना से वंचित नहीं करना चाहता था और इसीलिए इस तरीके से इसका आयोजन किया।
विज्ञापन

 


अपने तरीके के इस अनोखे समारोह की सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हुई। कोरोना काल में अपने आविष्कारों को लेकर चर्चा में रहनी वाली आईआईटी ने इस बार भी खूब सुर्खियां बटोरीं। 

देश और आईआईटी के 62 साल के इतिहास में पहली बार है, जब दीक्षांत समाराेह इस तरह हुआ। आईआईटी का दावा है कि दुनियाभर में कई दीक्षांत समाराेह ऑनलाइन हुए, लेकिन इस तरह काेई नहीं हुआ। सभी छात्र एक माेबाइल ऐप के जरिए समाराेह से जुड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed