नॉनवेज बैन पर IIT बॉम्बे ने पेश की सफाई, जारी किया बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों खबर आई थी कि आईआईटी बॉम्बे में हॉस्टल के छात्रों के लिए मांसाहारी खाने की प्लेटें अलग की जाएं। इस मामले पर खूब बवाल मचा। जिसको देखते हुए अब आईआईटी बॉम्बे की तरफ से ही सफाई पेश की गई है। आईआईटी बॉम्बे ने कहा है कि नॉनवेज फूड को बैन नहीं किया गया है। उन्होंने साफ किया कि कुछ पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित की जा रही खबर निराधार है।
आईआईटी पीआरओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि जो लेटर कैटरर को जारी किया गया था उसमें खाने को लेकर स्वास्थ्य और सुरक्षा की बात कही गई है।
IIT Bombay clarifies that the Institute has not banned non-veg food in the campus, as reported by few publications. A letter was issued to the caterer of a cafeteria atop Civil Engineering Dept. for purely health & safety reasons as he was serving stale food: Statement by IIT PRO
— ANI (@ANI) 4 February 2018विज्ञापन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों खबर आई थी कि आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल संस्थान की तरफ से मेस परिषद को इमेल के द्वारा आदेश दिया गया है। जिसमें लिखा है कि छात्रों ने मांग की है जो मासांहारी भोजन खाते हैं उनके लिए अलग थाली का इस्तेमाल होना चाहिए। 12 जनवरी को भेजे गए इस मेल पर विवाद हुआ था तब मेस की तरफ से बयान जारी किया गया था कि ईमेल सिर्फ उस नियम को दोहराने के लिए भेजा गया था जो पहले से ही संस्थान में लागू हैं।