फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT Amendment act passed in Lok Sabha, more institutes will be opened on PPP Model

आईआईटी संशोधन बिल लोकसभा में पारित, पीपीपी मॉडल से खोले जाएंगे ऐसे और संस्थान

Sat, 21 Mar 2020 03:03 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 21 Mar 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
IIT Amendment act passed in Lok Sabha, more institutes will be opened on PPP Model
मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (फाइल फोटो)

देश में पीपीपी मॉडल के तहत चल रहे पांच आईआईआईटी संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा देने संबंधी प्रावधान वाला बिल लोकसभा में शुक्रवार को पारित हो गया। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान विधियां (संशोधन) बिल पर चर्चा के दौरान सदस्यों ने ऐसे अनेक संस्थान खोलने और इसका शिक्षण स्तर आईआईटी की तर्ज पर करने का सुझाव दिया। मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सदस्यों के सुझावों पर अमल का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


बिल पेश करते हुए निशंक ने बताया कि सूरत, भोपाल, भागलपुर, अगरतला और रायचूर में पीपीपी मॉडल के तहत शुरू किये गये इन आईआईआईटी संस्थानों में गुणवत्तपूर्ण शिक्षा दी जा रही है। इस समय 14000 बच्चे बीटेक और एमटेक की पढ़ाई कर रहे हैं और इनका प्लेसमेंट स्तर 70 प्रतिशत है। ऐसे में सरकार निकट भविष्य में ऐसे और संस्थान खोलेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा कि इस बिल के पारित होने से इन पांच संस्थानों के छात्रों को डिग्री, डिप्लोमा देने का अधिकार मिलेगा जो स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने देश में उच्च शिक्षा वाले अनेक संस्थानों में अनुसूचित जाति के छात्रों के कथित उत्पीडन की घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने संस्थानों में दलित बच्चों को शोषण से बचाने के लिए मजबूत तंत्र बनाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार के बच्चे प्रतिभा के मामले में देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं और उनके राज्य में ऐसे और भी संस्थान खोले जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बिहार जैसे 11 करोड़ आबादी वाले राज्य में एक संस्थान से काम नहीं चलेगा। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिये जाने की मांग की। तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने कहा कि आईआईआईटी संस्थानों में शिक्षा का स्तर आईआईटी जैसे संस्थानों के समकक्ष बनाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed