{"_id":"608607ce8ebc3e8d5708e8e0","slug":"iit-alumni-launched-an-app-for-link-hospitals-across-the-country-with-one-click-on-covid-support","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी के पूर्व छात्रों ने कोविड सहायता को लेकर देशभर के अस्पतालों को एक क्लिक पर जोड़ा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईआईटी के पूर्व छात्रों ने कोविड सहायता को लेकर देशभर के अस्पतालों को एक क्लिक पर जोड़ा
Mon, 26 Apr 2021 05:52 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 26 Apr 2021 05:52 AM IST
सार
- आम लोगों की इन्हीं दिक्क्तों के समाधान के लिए आईआईटी के पूर्व छात्रों ने खास एप तैयार किया है
- आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. वी रामगोपाल राव के मुताबिक, इस एप के माध्यम से आम लोगों को चिकित्सा से जुड़ी सभी जानकारियां आसानी से उपलब्ध होंगी
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के चलते लोग अस्पताल, बैड, आक्सीजन, दवा, एबुलेंस की जदोजेहद में परेशान हैं। मरीजों को लेकर परिजन एक अस्पताल से दूसरे, तीसरे, चौथे से पांचवें में भटक रहे हैं। इसी भागादौड़ी में ऑक्सीजन की कमी से सांस उखड़ रही हैं।
विज्ञापन
बस एक क्लिक पर दवा, अस्पताल, बेड, प्लाज्मा, एबुलेंस, वेंटिलेंटर की जानकारी
आम लोगों की इन्हीं दिक्क्तों के समाधान के लिए आईआईटी के पूर्व छात्रों ने खास एप तैयार किया है। https://covidrelief.glideapp.io पर देशभर के सभी शहरों के अस्पतालों, बेड, दवा, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, एबुलेंस, प्लाज्मा,रिसोर्स लिस्ट, राज्यों की कोविड हेल्पलाइन, शहरों की कोरोना हालात की रिपोर्ट आदि के बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. वी रामगोपाल राव के मुताबिक, इस एप के माध्यम से आम लोगों को चिकित्सा से जुड़ी सभी जानकारियां आसानी से उपलब्ध होंगी। अभी तक फेसबुक, ट्विटर आदि के माध्यम से लोग जानकारियां तलाश कर रहे हैं। इसके कारण कई बार गलत जानकारी के कारण भटकने में ही कीमती समय निकल जाता है।
विज्ञापन
फीडबैक भी दे सकेंगे
इस एप पर दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मुंबई, पुणे, चंडीगढ़,अहमदाबाद, चेन्नई, देहरादून,लुधियाना, गांधीनगर,बड़ौदा, उल्हासनगर, विशाखापट्टनम, रांची, रायपुर,पनवल, थाणे आदि अस्पतालों का आंकड़ा, बेड की उपलब्धता, प्लाज्मा डोनर कहां से मिल सकता है, दवा किन मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध होगी, एबुलेंस की एसोसिएशन व ड्राइवर का मोबाइल नंबर, ऑक्सीजन कहां उपलब्ध रहेगी, रिसोर्स सेंटर में डॉक्टर, विशेषज्ञों के मोबाइल नंबर आदि की जानकारी दी गई है।