फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIM Calcutta Case: Alipore Court grants bail to accused on bail bond of Rs 50k, victim girl had not cooperated

IIM Calcutta Case: अलीपुर कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को दी जमानत, कहा- पीड़िता ने जांच में सहयोग नहीं किया

Sat, 19 Jul 2025 10:33 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 19 Jul 2025 10:33 PM IST
सार

IIM Calcutta Case: आईआईएम कलकत्ता में छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में अलीपुर कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी है। कोर्ट ने आरोपी को ₹50 हजार के मुचलके पर जमानत दी है। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि पीड़िता ने मामले की जांच दौरान सहयोग नहीं किया।

विज्ञापन
IIM Calcutta Case: Alipore Court grants bail to accused on bail bond of Rs 50k, victim girl had not cooperated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के आईआईएम कलकत्ता में कथित दुष्कर्म के मामले में अलीपुर कोर्ट ने आरोपी को 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि पीड़ित लड़की ने जांच में सहयोग नहीं किया। इस मामले में नौ सदस्यों की एसआईटी की टीम बनाई गई थी, जिसने पूरे मामले में जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - IIM कलकत्ता मामले में नया मोड़: पीड़िता के पिता बोले- दुष्कर्म नहीं, हादसा हुआ था, बेटी आरोपी को नहीं जानती
विज्ञापन


पिता ने दुष्कर्म की बात से किया था इनकार
वहीं इससे पहले इस मामले में पीड़िता के पिता ने कहा कि उनकी बेटी के साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ, बल्कि वह हादसे का शिकार हुई थी। छात्रा के पिता ने मीडिया को बताया कि उन्हें शुक्रवार रात 9.40 बजे बेटी का फोन आया था। बेटी ने बताया कि वह एक वाहन से गिर गई थी, जिससे उसे चोट लगी और वह बेहोश हो गई थी। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि बेटी को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जो दावा कर रही है, वैसा कुछ भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी नहीं जानती मेरी बेटी- छात्रा के पिता
छात्रा के पिता के अनुसार, उनकी बेटी आरोपी छात्र को जानती भी नहीं थी। उनका कहना है कि किसी भी प्रकार का शारीरिक या मानसिक उत्पीड़न नहीं हुआ, बल्कि घटना केवल एक दुर्घटना थी। यह बयान पुलिस जांच के दावे से बिल्कुल उलट है, जिससे अब मामले की दिशा बदल सकती है।

यह भी पढ़ें - IIM Calcutta: आईआईएम कोलकाता में कथित यौन उत्पीड़न मामला, संस्थान ने कहा- छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि

आईआईएम कोलकाता प्रशासन ने जताई थी चिंता
आईआईएम कोलकाता में कथित दुष्कर्म की घटना के बाद प्रशासन ने छात्रों की चिंता को गंभीरता से लिया है। घटना के बाद संस्थान के प्रभारी निदेशक सायबल चट्टोपाध्याय ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति को लेकर वे गंभीर हैं और लगातार संवाद बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी टीम को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छात्रों की चिंताओं को प्राथमिकता पर लेते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed