भारत-चीन सीमा विवाद: राहुल बोले- सरकार को नहीं पता ड्रैगन से निपटने की तरकीब, नजरअंदाज करने से खड़ी होगी बड़ी समस्या
कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ केंद्र सरकार को समझ नहीं आ रहा कि चीन से कैसे निपटा जाए। आज उसकी हरकतों को नजरअंदाज करने से भविष्य में बड़ी मुश्किलें पैदा होंगी।’’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ केंद्र सरकार को समझ नहीं आ रहा कि चीन से कैसे निपटा जाए। आज उसकी हरकतों को नजरअंदाज करने से भविष्य में बड़ी मुश्किलें पैदा होंगी।’’
केंद्र सरकार को समझ नहीं आ रहा कि चीन से कैसे निबटा जाए।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 26, 2021
आज उनकी हरकतों को नज़रअंदाज़ करने से भविष्य में बड़ी मुश्किलें पैदा होंगी। pic.twitter.com/0aAPq6s4T1
राहुल गांधी ने जिस खबर का हवाला दिया था, उसमें दावा किया गया है कि डेमचोक इलाके में भारतीय सीमा के भीतर चीन की सेना ने टेंट लगा दिया है और दोनों देशों के कोर कमांडरों के बीच बातचीत के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं हो सकी है।
राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में ‘कारगिल विजय दिवस’ पर शहीदों को याद किया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे तिरंगे की गरिमा में अपनी जान देने वाले प्रत्येक सेनानी को दिल से श्रद्धांजलि। देश की सुरक्षा के लिए आपके व आपके परिवारों के इस सर्वोच्च बलिदान को हम हमेशा याद करेंगे। जय हिंद।’’