{"_id":"5964536f4f1c1bc33d8b47f1","slug":"ig-of-kashmir-muneer-khan-says-lashkar-e-taiba-is-behind-of-terror-attack-on-amarnath-pilgrims","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ: पाक आतंकी के इशारे पर लश्कर और हिजबुल ने किया हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमरनाथ: पाक आतंकी के इशारे पर लश्कर और हिजबुल ने किया हमला
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Tue, 11 Jul 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों को अपना निशाना बनाया। इस आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, जिसमें करीब 7 श्रृद्धालुओं की मौत हो चुकी है और 19 घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
कश्मीर के आईजी मुनीर खान ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि इस हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है। उन्होंने ये भी बताया कि इस हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तानी आतंकी इस्माइल है।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी मूल के लश्कर कमांडर इस्माइल ने अपने एक पाकिस्तानी साथी तथा दो स्थानीय आतंकियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। हालांकि, लश्कर ने फिलहाल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इसके पहले हिजबुल का हमले में हाथ बताया जा रहा था।
विज्ञापन
Attack on Amaranth yatra pilgrims carried out by LeT, masterminded by Pak terrorist Ismail says IG Kashmir Muneer Khan to ANI pic.twitter.com/WzhYHx9sfb
— ANI (@ANI_news) July 11, 2017
आतंकियों ने बस पर की अंधाधुंध फायरिंग
बता दें कि आतंकियों ने श्रृद्धालुओं के अलावा सुरक्षाबलों के काफिले को भी निशाना बनाया। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस के काफिले के बाद अमरनाथ यात्रियों की एक बस पर फायरिंग की गई है।
पुलिस विभाग के उच्च स्तरीय सूत्रों के अनुसार आतंकियों द्वारा ये हमला रात करीब 8.20 बजे हुआ जब आतंकियों द्वारा अनंतनाग में आतंकियों द्वारा पुलिस की एक नाका पार्टी पर हमला किया गया। इस हमले के बाद भागते हुए आतंकियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई।
पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बस श्राइन बोर्ड के साथ यात्रा के लिए पंजीकृत नहीं की गई थी। सूत्रों के अनुसार बस गुजरात के नंबर पर पंजीकृत थी। हालांकि मारे गए यात्रियों की पहचान के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।