फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   viral video shows that prays were doing for lashkar terrorists who died in srinagar

श्रीनगर में मारे गए आतंकियों के लिए पाकिस्तान में बैठे उनके 'आकाओं' ने मांगी दुआ

Mon, 26 Jun 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Mon, 26 Jun 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
viral video shows that prays were doing for lashkar terrorists who died in srinagar
- फोटो : India Today

कश्मीर में शनिवार को सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले की साजिश पाकिस्तान में हुई थी। एक वीडियो सामने आया है जिसमें साफ दिख रहा है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के मुख्यालय में आतंकियों की सलामती के लिए दुआ मांगी जा रही थी। ये मुख्यालय पाकिस्तान के लाहौर में है। 

विज्ञापन


अंग्रेजी चैनल इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक श्रीनगर के डीपीएस स्कूल में घुसे आतंकी सेना पर क्रॉस फायरिंग कर रहे थे और दूसरी और हाफिज सईद का साला अब्दुल मक्की की मौजूदगी में उनके लिए दुआ मांगी जा रहा थी।
विज्ञापन


वीडियो में साफ दिख रहा है सैंकड़ों लोगों के सामने एक शख्स माइक पकड़ कर बोल रहा है कि उनके हमलावर भारतीय सेना का जमकर मुकाबला कर रहे हैं। साथ ही वो ये भी अपील की गई कि ईद की नमाज के दौरान भी आतंकियों के लिए दुआ की जाए। अब इससे फिर साफ हो गया है कि भारत में होने वाले आतंकी हमलों का सीधा कनेक्शन कहीं-न-कहीं पाकिस्तान से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, आतंकियों के स्कूल में घुसे होने की खबर के बाद ही सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया था। कई घंटों तक चली क्रॉस फायरिंग में सेना ने लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया। हालांकि, इसमें एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गया था। मारे गए आतंकियों की पहचान अबू इस्माइल और हमाद के रूप में की गई है। इससे पहले एसपी ने बताया था कि बिल्डिंग में फंसे स्टॉफ को बाहर निकाल लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed