फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IFS Vivek Kumar appointed as PS to Prime Minister Narendra Modi

Appointment: विवेक कुमार बने पीएम मोदी के निजी सचिव, जानें उनके बारे में सबकुछ

Sat, 21 May 2022 10:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 21 May 2022 10:25 PM IST
सार

भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी विवेक कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
IFS Vivek Kumar appointed as PS to Prime Minister Narendra Modi
पीएम मोदी - फोटो : Social media

विस्तार

भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी विवेक कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। शनिवार को उनकी नियुक्ति को लेकर भारत सरकार की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है। इसमें यह जानकारी दी गई कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रधानमंत्री कार्यालय में आईएफएस विवेक कुमार को संयुक्त सचिव स्तर पर पीएम के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया है। विवेक कुमार पीएम मोदी के निजी सचिव संजीव कुमार सिंगला की जगह लेंगे। वहीं, संजीव कुमार सिंगला इजरायल में भारत के राजदूत के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। विवेक कुमार 2004 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन


विवेक कुमार 2014 में ही प्रधानमंत्री कार्यालय से बतौर डिप्टी सेक्रेटरी जुड़े थे। वे फिलहाल पीएमओ के डॉयरेक्टर हैं। इससे पहले विवेक कुमार 2013-14 तक विदेश मंत्रालय में सेवारत थे। विवेक कुमार ने आईआईटी बॉम्बे से साल 1998- 2002 में केमिकल इंजीनियनिंग की पढ़ाई की थी। बीटेक के बाद विवेक बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के तौर पर एक टेलीकॉम सॉफ्टवेयर स्टार्टअप में काम कर चुके हैं। मोदी सरकार में उनकी छवि बेहतरीन अफसर के रूप में मानी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान देने योग्य है कि प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव पीएम कार्यालय में सबसे वरिष्ठ नौकरशाह और प्रशासनिक अधिकारी होता है। प्रमुख सचिव का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय विदेश सेवा से किया जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed