{"_id":"61cf9238347b747ad05837b6","slug":"if-you-want-to-air-travel-by-government-expense-tickets-will-have-to-be-bought-from-these-three-agents","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला: सरकारी खर्च पर हवाई यात्रा के लिए इन 3 एजेंटों से खरीदना होगा टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फैसला: सरकारी खर्च पर हवाई यात्रा के लिए इन 3 एजेंटों से खरीदना होगा टिकट
Sat, 01 Jan 2022 04:58 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 01 Jan 2022 04:58 AM IST
सार
तीनों एजेंट वास्तव में सरकार के नियंत्रण वाली कंपनियां हैं। बामर लॉरी पेट्रोलियम मंत्रालय के नियंत्रण वाली कंपनी है जबकि आईआरसीटीसी रेल मंत्रालय की। अशोक ट्रैवल्स पर्यटन मंत्रालय के परोक्ष नियंत्रण में काम करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ऐसी सभी हवाई यात्राओं, जिसका खर्च सरकार को उठाना है, के टिकट तीन एजेंटों से ही खरीदने होंगे। ये तीन एजेंट हैं बामर लॉरी, अशोक ट्रैवल्स व आईआरसीटीसी।
विज्ञापन
मंत्रालय के व्यय विभाग ने कहा है कि एयर इंडिया के विनिवेश को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। विभाग ने कहा है कि किस एजेंट से टिकट खरीदना है इसका फैसला संबंधित मंत्रालय/ विभाग एजेंटों द्वारा मुहैया कराई जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता, टिकट रद्द कराने या टिकट की तिथि बदलने आदि की सुविधाओं को ध्यान में रखकर करेंगे।
विज्ञापन
तीनों एजेंट वास्तव में सरकार के नियंत्रण वाली कंपनियां हैं। बामर लॉरी पेट्रोलियम मंत्रालय के नियंत्रण वाली कंपनी है जबकि आईआरसीटीसी रेल मंत्रालय की। अशोक ट्रैवल्स पर्यटन मंत्रालय के परोक्ष नियंत्रण में काम करता है।
विज्ञापन