फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If there are issues to discuss, they would be discussed privately- Shashi Tharoor

Congress Politics: थरूर बोले- सियासी मुद्दों पर सार्वजनिक टिप्पणी नहीं, जरूरत पड़ने पर निजी तौर पर बात करूंगा

Sat, 28 Jun 2025 07:30 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 28 Jun 2025 07:30 PM IST
सार

कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर के इस वक्तव्य के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या वे पार्टी के किसी आंतरिक निर्णय या घटनाक्रम से असहमत हैं? या फिर यह वक्तव्य किसी बड़ी रणनीति का हिस्सा है? यह आने वाले समय में ही स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
If there are issues to discuss, they would be discussed privately- Shashi Tharoor
कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को यह स्पष्ट किया कि वे किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई मुद्दा है, तो उस पर निजी तौर पर और उचित समय आने पर ही चर्चा करेंगे। दरअसल, उनसे उनके एक एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी। जिसमें शशि थरूर ने एक तस्वीर साझा किया था, जिसमें लिखा है- आपको उड़ने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं है। पंख आपके हैं और आसमान किसी का नहीं है। इस तस्वीर में एक छोटी सी चिड़िया भी दिख रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Supreme Court: मध्य प्रदेश के लॉ छात्र को बड़ी राहत, NSA के तहत कार्रवाई पर रोक; अदालत ने कहा- रिहा करे पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, शशि थरूर का यह पोस्ट कांग्रेस के अंदर चल रही चर्चाओं और संभावित मतभेदों की ओर संकेत करता है, जिन्हें वे सार्वजनिक मंच पर लाने के बजाय पार्टी के भीतर ही हल करना चाहते हैं। हालांकि इस पोस्ट से यह संकेत भी मिलता है कि थरूर फिलहाल टकराव या खुली बहस के बजाय सामंजस्यपूर्ण तरीके से समाधान तलाशने के पक्ष में हैं।



यह भी पढ़ें - मॉकड्रिल: बंगलूरू में गरुड़ फोर्स और गोरखा राइफल्स की संयुक्त मॉक ड्रिल, आतंकवाद विरोधी तैयारी को मिली मजबूती

थरूर को लेकर कांग्रेस नेताओं की स्थिति
हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के आतंकवाद समर्थित चेहरे को बेनकाब करने के लिए कांग्रेस नेता शशि थरूर विदेश दौरे पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख थे। इस दौरान कई मौके पर वे केंद्र सरकार की तारीफ करते देखे गए। जो उनके पार्टी के नेताओं को रास नहीं आया और उन्हें लेकर कई कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया भी दी थी। इसके बाद से ही पूरा विवाद उपजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed