{"_id":"5c10a2c1bdec22419e1f5189","slug":"if-the-situation-is-same-bjp-can-lose-120-seats-in-16-states-in-loksabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"यही हाल रहा तो 2019 में इन 16 राज्यों में भाजपा को 120 सीटों का हो सकता है नुकसान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यही हाल रहा तो 2019 में इन 16 राज्यों में भाजपा को 120 सीटों का हो सकता है नुकसान
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
BJP
- फोटो : BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्ता का सेमीफाइनल कहे जा रहे मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत कुल पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जिस तरह से भाजपा को करारा झटका दिया है, उससे इतना तो साफ है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के सामने कड़ी चुनौती आने वाली है।
विज्ञापन
पिछले एक साल की अगर बात करें तो देश के 5 बड़े राज्यों गुजरात, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हुए हैं। इन राज्यों में भाजपा को जितनी सीटें मिलीं, उस हिसाब से 2019 के लोकसभा चुनाव में 16 प्रमुख राज्यों में उसकी स्थिति का आकलन करें तो निष्कर्ष निकलता है कि कुल 422 सीटों में से भाजपा 155 से 165 सीटें ही हासिल कर सकती है। इसका मतलब साफ है कि उसे 120 सीटों का नुकसान हो सकता है, जबकि कांग्रेस अगर गठबंधन कर चुनाव लड़े तो उसे इन राज्यों में 150 के आसपास सीटें मिल सकती हैं।
विज्ञापन
गौर करने वाली बात है कि इन पांच राज्यों में कुल 119 लोकसभा सीटें हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन राज्यों में 105 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस महज 11 सीटें ही जी, पाई थी। लेकिन अभी के नतीजों का आकलन करें तो 2019 में भाजपा की लगभग आधी सीटें घट जाएंगी, यानी उसे 54 सीटें ही मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 60 सीटें मिलने की संभावना है, यानी कि उसे 50 सीटों का फायदा मिलता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
11 राज्यों में भाजपा को 88 सीटों का हो सकता है नुकसान
बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत कुल 11 राज्यों का इसी तरह आकलन करें तो पता चलता है कि 2019 में यहां भाजपा को करीब 88 सीटों का नुकसान हो सकता है, जबकि 2014 के चुनाव में इन राज्यों में भाजपा को 67 फीसदी यानी 190 सीटें मिली थीं। दरअसल, जिन 16 राज्यों के आंकड़ों का आकलन किया गया है, वहां कुल 422 लोकसभा सीटें हैं और देश के 78 फीसदी सांसद यहीं से आते हैं।
बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने इन राज्यों में 295 सीटों पर जीत हासिल की थी, जिसमें 266 भाजपा सांसद और बाकी के 29 सांसद उसके सहयोगी दलों के हैं।