फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If North Korea provides weapons to Russia, it will be dangerous: South Korean envoy

Chang Jae Bok: 'उत्तर कोरिया ने रूस को हथियार मुहैया कराया तो यह खतरनाक होगा,' दक्षिण कोरियाई दूत की चेतावनी

Tue, 12 Sep 2023 10:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 12 Sep 2023 10:08 PM IST
सार

Chang Jae Bok: दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जेई बोक ने मंगलवार को कहा कि उत्तर कोरिया परमाणु शस्त्रागार के साथ अस्तित्व का खेल खेल रहा है और अगर वह रूस को कोई हथियार मुहैया कराता है तो यह बहुत खतरनाक होगा।

विज्ञापन
If North Korea provides weapons to Russia, it will be dangerous: South Korean envoy
Chang Jae Bok - फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जेई बोक ने मंगलवार को कहा कि उत्तर कोरिया परमाणु शस्त्रागार के साथ अस्तित्व का खेल खेल रहा है और अगर वह रूस को कोई हथियार मुहैया कराता है तो यह बहुत खतरनाक होगा।

विज्ञापन

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने वाले हैं, जिससे यूक्रेन में मॉस्को के युद्ध के लिए संभावित हथियार सौदे को लेकर पश्चिमी देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चांग ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'उत्तर कोरिया परमाणु शस्त्रागार के साथ अस्तित्व का खेल खेल रहा है और अगर उत्तर कोरिया रूस को कुछ हथियार या शस्त्रागार मुहैया कराता है तो यह बहुत खतरनाक होगा, इसलिए हम इसे लेकर बहुत सतर्क हैं।' राजदूत ने कहा, 'हम उत्तर कोरियाई शासन को पहले ही चेतावनी जारी कर चुके हैं।'
 

विज्ञापन

जी-20 की अध्यक्षता के लिए भारत को बधाई देते हुए राजदूत ने कहा कि भारत एक विश्व नेता बनेगा। उन्होंने कहा, 'भारत और दक्षिण कोरिया की साझेदारी का मुख्य क्षेत्र रक्षा है। दोनों देश इस बात पर सहमत हुए कि कोरिया 2023-25 के दौरान चार बिलियन अमरीकी डालर की राशि प्रदान करेगा। उस परियोजना को साकार करने के लिए हमें सरकारी अधिकारियों के भीतर अधिक चर्चा की आवश्यकता है।'
 

उन्होंने आगे कहा, 'पहला कदम फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर करना है। इसलिए दोनों नेताओं के बीच इस पर चर्चा हुई।' जी-20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed