फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If data doesn't suit them, they'll change it altogether: Cong's swipe at govt over Goyal's remarks

BJP-Congress: 'अगर आंकड़े उनके अनुसार नहीं, तो वे इसे पूरी तरह से बदल देंगे', कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तंज

Thu, 14 Nov 2024 08:03 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 14 Nov 2024 08:03 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि एक वरिष्ठ और प्रभावशाली मंत्री सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि आरबीआई को ब्याज दरें निर्धारित करते समय खाद्य मुद्रास्फीति पर विचार नहीं करना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आरबीआई की स्वतंत्रता के बारे में चिंता जताने के अलावा, यह बयान अत्यधिक असंवेदनशीलता भी दर्शाता है।

विज्ञापन
If data doesn't suit them, they'll change it altogether: Cong's swipe at govt over Goyal's remarks
पीयूष गोयल / जयराम रमेश - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि दरों में कटौती करने का विकल्प चुनने के लिए खाद्य मुद्रास्फीति पर विचार करना एक त्रुटिपूर्ण सिद्धांत है, और कहा कि सरकार को केवल एक ही तरकीब आती है, वह है अगर आंकडे़ उनके अनुकूल नहीं है तो आंकड़े को पूरी तरह से बदल देना।
विज्ञापन


पीयूष गोयल के बयान के बाद कांग्रेस हमलावर
विपक्षी पार्टी का यह हमला केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को निश्चित रूप से ब्याज दरों में कटौती करनी चाहिए। एक कार्यक्रम में बोलते हुए पीयूष गोयल ने कहा, आरबीआई को ब्याज दरों में कटौती करनी चाहिए। दरों में कटौती करने का विकल्प चुनने के लिए खाद्य मुद्रास्फीति पर विचार करना एक त्रुटिपूर्ण सिद्धांत है। यह मेरा व्यक्तिगत विचार है, सरकार का नहीं।
विज्ञापन


वहीं इसी कार्यक्रम में बोलते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने ब्याज दरों में कटौती के पीयूष गोयल के सुझाव पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया और कहा कि दर निर्धारण समिति दिसंबर में अपनी अगली बैठक में इस पर उचित निर्णय लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई की स्वतंत्रता के बारे में चिंता- जयराम रमेश
इस मामले में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि एक वरिष्ठ और प्रभावशाली मंत्री सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि आरबीआई को ब्याज दरें निर्धारित करते समय खाद्य मुद्रास्फीति पर विचार नहीं करना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आरबीआई की स्वतंत्रता के बारे में चिंता जताने के अलावा, यह बयान अत्यधिक असंवेदनशीलता भी दर्शाता है। खाद्य मुद्रास्फीति पिछले कुछ समय से उग्र है और दोहरे अंकों को पार कर गई है। यह भारत के परिवारों के बजट का एक बहुत बड़ा घटक है और मौद्रिक नीति दरें निर्धारित करते समय इस पर विचार किया जाना चाहिए।


भाजपा सरकार केवल एक ही चाल जानती है- कांग्रेस
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, गैर-जैविक पीएम की सरकार केवल एक ही चाल जानती है: यदि डेटा उनके अनुकूल नहीं है, तो वे डेटा को पूरी तरह से बदल देंगे। अपनी टिप्पणी में पीयूष गोयल ने यह भी कहा, मोदी सरकार के तहत मुद्रास्फीति भारत की आजादी के बाद से सबसे कम रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed