{"_id":"5afa94534f1c1be4408b5651","slug":"if-bjp-win-the-karnataka-election-than-21-state-will-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में सरकार बनाते ही 21 राज्यों में होगी भाजपा की सत्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में सरकार बनाते ही 21 राज्यों में होगी भाजपा की सत्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 May 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
भारतीय मैप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान 27 मार्च को हुआ था। इसका ऐलान मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने किया था। तभी से राज्य की तीनों प्रमुख पार्टियों (भाजपा, कांग्रेस,जेडीएस) ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था। तारीखों के ऐलान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे चर्चा का विषय बने रहे। इस दौरान उन्होंने मंदिर, मस्जिद, मठ और मजारों में भी खूब माथा टेका। वहींं कर्नाटक चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी देरी से चुनाव प्रचार किया।
बता दें कि जब तक राज्य में पीएम मोदी ने दौरा नहीं किया था तब तक राज्य में कांग्रेस पार्टी लीड बनाए हुए थी। तब तक लग रहा था कि जैसे कांग्रेस आसानी से कर्नाटक चुनाव जीत लेगी। लेकिन पीएम मोदी के मैदान में उतरते ही राज्य में तेजी से समीकरण बदल गए। साथ ही कर्नाटक में मोदी वेव शुरू हो गई।
कर्नाटक में भाजपा सरकार बनाने के बाद अपने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के सपने में एक कदम और बढ़ जाएगी। अभी देश के 20 राज्यों में भाजपा की सरकार है। 21 वें राज्य कर्नाटक में भी भाजपा का सरकार बनाना लगभग तय है। बता दें कि 2014 में जब भाजपा सत्ता में अाई थी तब मात्र 8 राज्यों में भाजपा की सरकार थी। जबकि कांग्रस की 14 राज्यों में सरकार थी। लेकिन आज समीकरण बदल गए हैं और भाजपा की सबसे ज्यादा राज्यों में सरकार है। अब कांग्रेस भाजपा से काफी पीछे रह गई है। आज देश में सिर्फ तीन राज्यों पुड्डुचेरी, पंजाब और मिजोरम में ही कांग्रेस की सरकार रह गई है।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के प्रधनमंत्री बनने के बाद भाजपा ने 14 राज्यों- महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, असम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा, गुजरात, हिमाचल, त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में सरकार बनाई है।
इन राज्यों में भाजपा की सरकार
हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, गोवा, मणिपुर, अरुणाचल, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, बिहार, सिक्किम, नगालैंड और मेघालय। अगर भाजपा कर्नाटक में भी सरकार बना लेती है तो फिर देश में 21 राज्यों में भाजपा की सरकार होगी।