फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If anybody obstructing Aamby Valley auction will be jailed Says Supreme Court

एंबी वैली की नीलामी में बाधा डाली तो होगी जेल: सुप्रीम कोर्ट 

Fri, 13 Oct 2017 12:55 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
If anybody obstructing Aamby Valley auction will be jailed Says Supreme Court
सुब्रत रॉय सहारा - फोटो : pti

सुप्रीम कोर्ट ने एंबी वैली की नीलामी प्रक्रिया में सहारा समूह पर लग रहे बाधा डालने के आरोप को गंभीरता से लिया है। शीर्ष अदालत ने बृहस्पतिवार को चेताया कि नीलामी प्रक्रिया में गतिरोध पैदा करने वाले पर अवमानना का मुकदमा चलेगा और ऐसे व्यक्ति को जेल भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन


भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अदालत में दावा किया कि सहारा समूह एंबी वैली में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाकर पुणे पुलिस को पत्र लिखा है और इस प्रकार समूह नीलामी प्रक्रिया में बाधा डाल रहा है। सेबी के इस आरोप को गंभीरता से लेते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि शीर्ष अदालत की ओर से नीलामी का आदेश जारी किए जाने के बाद समूह को इस मसले पर पुणे के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) से संपर्क नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन


पीठ में न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एके सिकरी भी हैं। पीठ ने कहा, ‘नीलामी प्रक्रिया में यदि कोई व्यक्ति बाधा डालता है तो इसे अदालत की अवमानना माना जाएगा और ऐसे व्यक्ति को छह महीने जेल की सजा दी जाएगी।’ हालांकि बाद में शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि फिलहाल वह कोई अवमानना कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः सहारा-सेबी केस: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की स्टे ऑर्डर की अपील, जल्द नीलाम होगी एंबी वैली

सेबी ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने एंबी वैली को कब्जे में ले लिया है जिस कारण कोई भी बोलीदाता नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले रहा है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को 48 घंटे के अंदर बंबई हाईकोर्ट के ऑफिशियल लिक्वीडेटर की निगरानी में यह संपत्ति सौंपने का आदेश दिया। पीठ ने सेबी से कहा कि आप नीलामी प्रक्रिया जारी रखें।

समूह के वकील ने जताई आपत्ति 

सेबी के वकील अरविंद दातार ने जब पीठ को बताया कि समूह ने 28 सितंबर को पुणे पुलिस को और फिर अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखा है, इसके बाद से ही कोई बोलीदाता नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले रहा है।

इस पर समूह के वकील मुकुल रोहतगी ने आपत्ति जताई और कहा कि यह बिल्कुल गलतबयानी है और पूर्वाग्रह से ग्रसित है। किसी बोलीदाता को हम आने से नहीं रोक रहे हैं। हमने किसी प्रक्रिया में न तो रुकावट डाली है और न ही पुलिस को संपत्ति सौंपी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed