{"_id":"62943f10f922b32fdb145db5","slug":"ied-explosion-in-manipur-one-killed-five-injured-in-khongjam-manipur-thoubal-police-registered-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"IED explosion in Manipur : मणिपुर के खोंगजाम में आईईडी धमाका, एक बंगाली श्रमिक की मौत की मौत, चार घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IED explosion in Manipur : मणिपुर के खोंगजाम में आईईडी धमाका, एक बंगाली श्रमिक की मौत की मौत, चार घायल
Mon, 30 May 2022 01:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी
एएनआई, खोंगजाम
एएनआई, खोंगजाम
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 30 May 2022 01:12 PM IST
सार
घायलों को निकट के थौबल अस्पताल ले जाया गया। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। घटना की जांच जारी है।
विज्ञापन
मणिपुर में आईडी धमाके से हुई तबाही
- फोटो : ANI
विस्तार
मणिपुर के खोंगजोम के सपम मयाई लीकाई में स्थित एक सामुदायिक हॉल में एक आईईडी धमाके की खबर है। विस्फोट में एक एक बंगाली श्रमिक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
धमाके में घायल अरूप मंडल (30), सौविक पात्रा (18), अपूर्व मंडल (30) और राजेश रमणिक (19) का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घायलों को निकट के थौबल अस्पताल ले जाया गया है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। घटना की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार धमाका आज अल सुबह हुआ। धमाके के वक्त श्रमिक सो रहे थे। थोबल जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पंकज महतो (21) निवासी खरियताबाद की मौत हो गई। ये सभी श्रमिक सामुदायिक भवन की पानी की टंकी के निर्माण कार्य के लिए यहां आए थे।
विज्ञापन
धमाके में घायल अरूप मंडल (30), सौविक पात्रा (18), अपूर्व मंडल (30) और राजेश रमणिक (19) का इलाज चल रहा है।