{"_id":"5cf26c1bbdec22072d1ba379","slug":"idli-vendor-at-the-railway-station-in-mumbai-uses-toilet-water-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"इडली बनाने में टॉयलेट का पानी इस्तेमाल करता था ये दुकानदार, वीडियो वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इडली बनाने में टॉयलेट का पानी इस्तेमाल करता था ये दुकानदार, वीडियो वायरल
Sat, 01 Jun 2019 06:09 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 01 Jun 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
इडली (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में रेलवे स्टेशन पर इडली बनाने वाले दुकानदार द्वार टॉयलेट का पानी इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सड़क किनारे इडली बेचने वाला व्यक्ति रेलवे स्टेशन के टॉयलेट का पानी अपनी दुकान पर इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन
करीब 45 सेकंड के इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वेंडर इडली की चटनी बनाने में टॉयलेट का पानी डाल रहा है। वीडियो मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। मामला सामने आने पर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
#हे राम! नींबू शरबत के बाद अब इडली भी गंदे पानी से !! इस वायरल वीडियो में इडली विक्रेता इडली के लिए # Borivali स्टेशन के शौचालय से गंदा पानी लेते हुए दिख रहा है #BMC #FDA ?@ndtvindia @MumbaiPolice @WesternRly pic.twitter.com/TFmRkgoMMN
विज्ञापन विज्ञापन— sunilkumar singh (@sunilcredible) May 31, 2019
एफडीए ने इस तरह का पानी इस्तेमाल न करने की सार्वजनिक चेतावनी जारी की है। मुंबई के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) शैलेश अधाव ने कहा, वीडियो हमारी जानकारी में आया है। हम उसके और इस तरह के अन्य लोगों के खिलाफ जांच करेंगे। ऐसा पानी स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। लोग इससे बीमार पड़ सकते हैं।
इस तरह के लोगों पर संभावित कार्रवाई के बारे में पूछा जाने पर एफडीए अधिकारी ने कहा, अगर कोई पकड़ा जाता है तो पहले उसके लाइसेंस की जांच की जाएगी और अगर सैंपल में ऐसा कुछ पाया जाता है तो उसे जब्त किया जाएगा। ऐसे दुकानदारों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।