Edappadi K Palaniswami: 'हमारी विचारधारा अलग, गठबंधन अलग', भाजपा के साथ गठजोड़ को लेकर बोले AIADMK प्रमुख
भाजपा के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए पलानीस्वामी ने कहा, ''हमारी विचारधारा अलग है, गठबंधन अलग है।" उन्होंने कहा, "विचारधारा किसी के नीति की तरह होती है। क्या कोई इसे बदल सकता है? नहीं।
विस्तार
अन्नाद्रमुक महासचिव ई के पलानीस्वामी ने रविवार को अपनी पार्टी को अल्पसंख्यकों का सच्चा रक्षक करार दिया। उन्होंने विचारधारा और गठबंधन के बीच अंतर करने का प्रयास किया और कहा कि उनका संगठन अपने सिद्धांतों से कभी नहीं भटकेगा। यहां इफ्तार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक ने 'सच्चे प्यार' से अल्पसंख्यकों का समर्थन किया।
उन्होंने भाजपा के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा, ''हमारी विचारधारा अलग है, गठबंधन अलग है।" उन्होंने कहा, "विचारधारा किसी के नीति की तरह होती है। क्या कोई इसे बदल सकता है? नहीं। हमारी नीतियां पुरात्ची थलाइवर और पुरात्ची थलाइवी द्वारा तैयार की गई हैं। इस तरह, अन्नाद्रमुक हमेशा अल्पसंख्यकों की सच्ची रक्षकऔर एक सच्ची दोस्त बनी रहेगी। यह नीति कभी नहीं बदलेगी।"
पार्टी के संस्थापक एम जी रामचंद्रन और पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता जैसे दिवंगत दिग्गजों को पुरात्ची थलाइवर और पुरात्ची थलाइवी के नाम से संबोधित किया जाता है। पलानीस्वामी ने आगे कहा कि गठबंधन कुछ और है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि अन्नाद्रमुक ऐसी पार्टी नहीं है जिसने अल्पसंख्यकों के वोट हासिल करने और उन्हें मूर्ख बनाने के लिए लुभावने वादे किए। पूर्व मुख्यमंत्री ने मुस्लिम समुदाय के लिए विभिन्न कल्याणकारी पहलों को सूचीबद्ध किया, जिन्हें अतीत में पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान लागू किया गया था।
और भी पढ़ें....