{"_id":"643c0e9399e3833b4f019d0e","slug":"graft-allegations-dmk-hits-back-at-bjp-annamalai-with-rs-500-crore-legal-notice-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"DMK Files: BJP की 'डीएमके फाइल्स' पर पार्टी ने अन्नामलाई को भेजा नोटिस, 500 करोड़ के हर्जाने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DMK Files: BJP की 'डीएमके फाइल्स' पर पार्टी ने अन्नामलाई को भेजा नोटिस, 500 करोड़ के हर्जाने की मांग
Sun, 16 Apr 2023 08:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 16 Apr 2023 08:37 PM IST
सार
15 अप्रैल को जारी किया गया नोटिस डीएमके संगठन सचिव आर एस भारती के निर्देशों के अनुसार वरिष्ठ अधिवक्ता और डीएमके राज्यसभा सांसद पी विल्सन द्वारा जारी किया गया था। इसमें उन्होंने के अन्नामलाई से माफी मांगने और 500 करोड़ के हर्जाने की मांग की है।
विज्ञापन
K Annamalai DMK Files
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु में एमके स्टालिन को घेरने के लिए भाजपा की डीएमके फाइल्स (DMK Files) को लेकर सत्तारूढ़ डीएमके ने प्रदेश भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई को 500 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। डीएमके संगठन सचिव आर एस भारती ने यह नोटिस जारी की है। 10 पन्नों की नोटिस में यह भी कहा गया है कि अन्नामलाई के आरोपों को 'डीएमके फाइल' नाम दिया गया है। इसमें स्टालिन और पार्टी के अन्य नेताओं को निशाना बनाया गया है। ये आरोप झूठे, निराधार, मानहानिकारक, काल्पनिक और निंदनीय हैं।
विज्ञापन
500 करोड़ रुपये के हर्जाने वाला नोटिस दिया
उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल को जारी किया गया नोटिस डीएमके संगठन सचिव आर एस भारती के निर्देशों के अनुसार वरिष्ठ अधिवक्ता और डीएमके राज्यसभा सांसद पी विल्सन द्वारा जारी किया गया था। इसमें उन्होंने के अन्नामलाई से माफी मांगने और 500 करोड़ के हर्जाने की मांग की है।
विज्ञापन
नोटिस में अन्नामलाई से साफ कहा गया है कि इस मामले में आपने अपने आरोपों के लिए कोई आधार पेश नहीं किया है। आप आरोपों के सत्यापन के लिए कानूनी सीमा को पूरा नहीं कर पाए हैं। ऐसी स्थिति में आप पर मानहानि का कानूनी मुकदमा चलाया जा सकता है। इसलिए आप पार्टी और पार्टी अध्यक्ष को उनके अच्छे नाम और त्रुटिहीन प्रतिष्ठा के लिए हुए नुकसान के लिए मुआवजे का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी हैं। नुकसान की कीमत पार्टी अध्यक्ष की प्रतिष्ठा के लिए 200 करोड़ रुपये और पार्टी की प्रतिष्ठा के लिए 300 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
डीएमके अध्यक्ष ने कभी नहीं लिया एक भी अवैध रुपया
इस नोटिस में स्टालिन के खिलाफ अन्नामलाई के '200 करोड़ रुपये' के भ्रष्टाचार के आरोप का जिक्र करते हुए दावा किया गया है कि डीएमके अध्यक्ष को अपने 56 साल के सार्वजनिक जीवन के दौरान किसी भी व्यक्ति से अवैध संतुष्टि के रूप में एक पैसा भी नहीं मिला है।
बिना किसी शर्त के माफी मांगे अन्नामलाई- डीएमके नेता
इस नोटिस में भारती ने स्टालिन की ओर से कहा है कि अन्नामलाई बिना किसी शर्त के उनके माफी मांगे। साथ ही वह हर्जाने के तौर पर 500 करोड़ रुपये दें। इन रुपयों को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री राहत कोष में डाला जाएगा। नोटिस में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि माफी और हर्जाने का भुगतान इस नोटिस की प्राप्ति के 48 घंटों के भीतर किया जाना चाहिए। इसमें फेल साबित होने पर हमारे मुवक्किल को आपके और आपकी संपत्तियों के खिलाफ उचित दीवानी और आपराधिक कार्यवाही शुरू करने के लिए बाध्य किया जाएगा, जो आपको व्यक्तिगत रूप से सभी लागतों और उससे होने वाले परिणामों के लिए उत्तरदायी ठहराएगा।
डीएमके नेता आर एस भारती ने अन्नामलाई पर साधा निशाना
डीएमके नेता भारती ने अन्नामलाई पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा को धूमिल करने और उन्हें बदनाम करने के इरादे से ऐसे आरोप लगाए हैं। चूंकि वह और उनकी पार्टी तमिलनाडु में चुनावी रूप से अपनी छाप छोड़ने में फेल साबित हुए ऐसे में अब वह डीएमके अध्यक्ष और अन्य नेताओं की प्रतिष्ठा को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।
क्या है डीएमके फाइल्स
भाजपा ने तमिलनाडु में एमके स्टालिन को घेरने के लिए शुक्रवार को डीएमके फाइल्स (DMK Files) जारी किया था। इसके अंतर्गत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने स्टालिन परिवार पर भ्रष्टाचार के माध्यम से बेहिसाब संपत्ति इकट्ठा करने का आरोप लगाया। पार्टी इस तथाकथित भ्रष्टाचार के खिलाफ़ एक अभियान चलाएगी और सीएम के परिवार के सदस्यों के नाम एकत्र की गई संपत्तियों की जानकारी देगी। इस संदर्भ में एक पदयात्रा के जरिए जनता को जागरूक किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें- DMK Files: क्या तमिलनाडु में सुपरहिट होगी BJP की 'डीएमके फाइल्स', मिशन साउथ को सफल बनाने की कोशिश