फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AIADMK Panneerselvam faction gears up to contest in Lok Sabha

AIADMK: ‘लोकसभा चुनाव लड़ने को पार्टी पूरी तरह से तैयार’, पन्नीरसेल्वम ने की घोषणा

Fri, 07 Apr 2023 05:10 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 07 Apr 2023 05:10 PM IST
सार

पन्नीरसेल्वम ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए गठबंधन को लेकर भाजपा के साथ बातचीत चल रही है। अगर संभव हुआ तो शनिवार को शहर के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
AIADMK Panneerselvam faction gears up to contest in Lok Sabha
पन्नीरसेल्वम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अन्नाद्रमुक के संयोजक के तौर पर पार्टी पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे नेता ओ पन्नीरसेल्वम ने शुक्रवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अगले साल लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। वहीं, उनका समर्थन कर रहे वी पुगाझेंधी ने बेंगलुरु में भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा से मुलाकात कर उन्हें पार्टी के चुनाव लड़ने की इच्छा बताई। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कर्नाटक में मई में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है। इसके लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन

पन्नीरसेल्वम ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए गठबंधन को लेकर भाजपा के साथ बातचीत चल रही है। अगर संभव हुआ तो शनिवार को शहर के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन

वहीं, पुगाझेंधी ने येदियुरप्पा से बात करने के बाद कहा कि हमें पन्नीरसेल्वम ने कर्नाटक में तमिल बहुल क्षेत्रों से चुनाव लड़ने पर येदियुरप्पा के साथ परामर्श करने के लिए कहा। हमने भाजपा नेता को बता दिया है कि किसके साथ हमारे अच्छे संबंध हैं। मुझे उम्मीद है कि भाजपा इस फैसले का सम्मान करेगी और जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्नाद्रमुक के अंतरिम महासचिव भी तैयारी में

इससे पहले अन्नाद्रमुक के अंतरिम महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं से 2024 लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट पर जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनावी महागठबंधन का नेतृत्व पार्टी हमारी पार्टी ही करेगी।

एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पलानीस्वामी पार्टी को फिर से खड़ी करने और तमाम बाधाओं को पार करते हुए उसे जीत की ओर ले जाने की आशा रखते हैं। दरअसल, पलानीस्वामी पार्टी के बागी नेता ओ. पन्नीरसेल्वम के साथ पार्टी प्रमुख पद के लिए लड़ाई में उलझे हुए हैं।

भाजपा लगा चुकी है आरोप

इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को सत्तारूढ़ द्रमुक पर अकेले एक परिवार के हितों को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जितना सुरक्षित हाथों में है, तमिलनाडु उतना सुरक्षित हाथों में नहीं है। उन्होंने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) शायद ही देश की भलाई के बारे में चिंतित है क्योंकि वह केवल एक परिवार की समृद्धि के लिए उत्सुक है। उन्होंने लोगों से सरकार बदलने की अपील की, ताकि राज्य भी समृद्ध हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed